महिला मंडलों सहित विभिन्न संस्थाएं आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आए : तारापुरी महिला मंडल ने दी राहत सामग्री, 17वें करमापा की ओर 10 लाख

by

धर्मशाला, 31 अगस्त। महिला मंडलों सहित विभिन्न संस्थाओं आपदा पीड़ितों की मदद के लिए खुलकर आगे आने लगे हैं। वीरवार को बैजनाथ के तारापुरी के तारा महिला मंडल ने सीपीएस किशोरी लाल तथा उपायुक्त डा निपुण जिंदल के माध्यम से आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेंट की जिसमें 160 किलो चावल, 50 किलो दालें, 170 किलो आटा, बर्तन, कपड़े तथा कंबल भेंट किए। यह सामग्री रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से आपदा प्रभावितों तथा रिलीफ शिविरों में भेजी जाएगी। इस अवसर पर रविंद्र बिट्टू, राजेंद्र परमार, विकास राणा शैलाभ अवश्थी, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव ओपी शर्मा उपस्थित थे। इसी कड़ी में 17 वें करमापा ओजिन ट्रिनले दोरजे की ओर से मोनेस्टिक ओर्गेनाईजेशन ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए उपायुक्त के माध्यम से दस लाख चेक प्रेषित करते हुए हिमाचल को आपदा से राहत दिलाने की कामना भी की है।
इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि विभिन्न संगठन और दानी सज्जन आपदा राहत कोष में उदारतापूर्वक योगदान देने के लिए आगे आ रहे हैं, जो इस चुनौतीपूर्ण समय में प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी चिंता और एकजुटता की भावना को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत तथा पुनर्वास कार्यों को गति प्रदान की गई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में आपदा प्रभावितों के लिए सरकार द्वारा 17 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। जिनमें धीरा में 6, ज्वालाजी में 7 तथा जयसिंपुर, नूरपुर, देहरा और जवाली में एक-एक राहत शिविर फिलहाल चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन राहत शिविरों में अभी प्रभावित परिवारों के 500 के करीब लोग रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन राहत शिविरों में लोागों के रहने और खाने की व्यवस्था सरकार और सामाजिक संस्थाओं द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पोंग बांध क्षेत्र में रेस्क्यू के दौरान इंदौरा और फतेहपुर में भी 5 राहत शिविर लगाए गए थे। जहां लगभग एक हजार लोगों के रहने-खाने के साथ स्वास्थ्य जांच तथा गर्भवती महिलाओं और बच्चें के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पोषण पखवाड़ा अभियान शुरू : जिला में 22 अप्रैल तक मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा – नरेंद्र कुमार

रोहित जसवाल। ऊना, 8 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय से पोषण पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने पोषण पखवाड़े पर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

30 करोड़ के 19 विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किए : विधानसभा क्षेत्र हरोली निर्णायक विकास की ओर अग्रसर-उपमुख्यमंत्री

ऊना, 8 सितम्बर – वर्तमान में हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा यहां पर राष्ट्रीय स्तर की विकास परियोजनाओं के अलावा क्षेत्रवासियों की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाबर चेयरमैन मोहित बर्मन द्वारा गांव शेरा थाना में पुनर्जीवित तालाब का किया लोकार्पण

बद्दी, 5 अप्रैल (तारा) : देश एवं विदेश में आयुर्वेद की अग्रणी कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए अपने सीएसआर प्रोजेक्ट ‘डाबर जीवनधारा’ के तहत शेरा थाना गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक बेटी के स्वागत में देहरा वासियों ने बिछाई पलकें : हरिपुर में स्वागत समारोह में उमड़ा लोगों का हुजूम, मिलने वालों की लगी लम्बी कतारें, मौके पर किया जनसमस्याओं का निदान

राकेश शर्मा  देहरा/तलवाड़ा :   विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद पहली दफा देहरा विधानसभा क्षेत्र के आधिकारिक दौरे पर पहुंची नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर का देहरा वासियों ने आज हरिपुर में पलके बिछाकर स्वागत किया। विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!