महिला समेत 3 पुलिस मुलाजिम बर्खास्त : विभाग ने क्यों लिया फैसला?

by

लुधियाना । पंजाब पुलिस विभाग में कार्यरत तीन पुलिस जवानों को विभाग की तरफ से नौकरी से निकाल दिया गया है। नौकरी से हाथ धोने वाले मुलाजिमों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल है। ड्यूटी से गैर हाजिर रहने के साथ-साथ लापरवाही करने वाले तीनों पुलिस कर्मचारियों को लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चल रही थी। इसके बाद उन पर लगाए आरोप भी सही निकल रहे थे। पुलिस अधिकारियों के आदेश पर तीनों को नौकरी से तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मचारी ने बैंक से लोन लिया था, लेकिन उसने लोन की किश्तें वापस नहीं की। जब बैंक वालों ने कोर्ट में केस दायर किया तो वह वहां भी हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद अदालत द्वारा उक्त पुलिस कर्मचारी को भगोड़ा करार दे दिया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई और पुलिस के उच्चाधिकारियों तक बात पहुंची। अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिए जाने के बाद अधिकारियों ने उसे नौकरी से ही बर्खास्त कर दिया।

वहीं, दूसरी महिला कर्मचारी पिछले एक साल से गैर हाजिर चल रही है। बार-बार उस तक संदेश पहुंचाया गया, लेकिन वह नौकरी पर नहीं आई और लापरवाही के चलते उसे भी बर्खास्त कर दिया गया।

तीसरा मुलाजिम भी रिक्रूट सिपाही है जो पिछले काफी सालों में 497 दिन तक गैर हाजिर रहा और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। तीनों मुलाजिमों की रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी दफ्तर भेजी गई थी और वहां से आदेश आने के बाद तीनों मुलाजिमों को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा जहानखेलां से नारू नंगल तक सड़क को मज़बूत और चौड़ा करने के कार्य की शुरूआत

4.45 करोड़ रुपए की लागत से कुछ महीनों में 8.39 किलोमीटर लम्बी सड़क को मज़बूत और 14 फुट चौड़ा किया जाएगा होशियारपुर- करीब 30 गाँवों के वासियों को और सुविधाजनक यातायात प्रदान करने के...
article-image
पंजाब

धमाके से बच्चे की मौत, भाई की भी गई थी करंट से जान : पत्थर बांध उछाला तो बिजली की तार से छू गई डोर

जालंधर। गुरु नानकपुरा ईस्ट में बिजली की 66केवी तारों की चपेट में आए नौ वर्षीय बच्चे की शनिवार को मौत हो गई। बुरी तरह से झुलसने के कारण उसे हालत में अमृतसर रेफर किया...
article-image
पंजाब

शहर के बंगा चौक पर किसान संगठनों ने निकाली विशाल रैली

गढ़शंकर: अखिल भारतीय किसान सभा ने आज संयुक्त किसान मोर्चा (एसएफएम) द्वारा दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के संघर्ष को रद्द करने की मांग के मद्देनजर शहर के बंगा चौक में बंद का आह्वान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

नवीन जिंदल के भी भाजपा में जाने की अटकलें, कमलनाथ के बाद : हालांकि कमलनाथ भाजपा में जाने की बात को नकार चुके

हालांकि कमलनाथ ने इन बातों को अपने स्तर से खारिज किया है लेकिन सूत्रों का यह भी दावा है कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ...
Translate »
error: Content is protected !!