महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार : 70 ग्राम हेरोइन , 6 किलो चूरा-पोस्त पुलिस ने किया बरामद

by

दसूहा : पुलिस ने चूरा पोस्त और नशीले पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एएसआई राजविंदर सिंह और अनिल कुमार सिंह ने गांव खेड़ा कोटली बोदल के पास धुसी बांध के निकट नाकाबंदी की थी। इस दौरान उन्होंने एक स्कूटर को आते देखा। स्कूटर सवार हरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र सुमित्तर सिंह निवासी कहिरवाली दसूहा और हरप्रीत कौर पत्नी नरवीर सिंह निवासी बेरछा को जांच के लिए रोका गया तो उनके पास से 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसके अलावा गरना साहिब बस स्टैंड के पास लगाए गए पुलिस नाका पर एएसआई अनिल कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ एक टाटा पिकअप को रोका। जिसकी जांच करने पर उसमें से 6 किलो चूरा-पोस्त पुलिस ने बरामद किया। टाटा पिकअप सवार सुरजीत सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी अर्गोवाल और गुरदीप सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी गोंदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों मामलों में चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

टिप्परों से सबंधित लोग खुद ही शरेआम नंगल चौंक पर बसे,गाड़िया रोक कर निकालते रहे टिप्पर : टास्क फोर्सेज की तैनाती के बावजूद सुबह पांच और छे वजे और स्कूलों के खुलने के समय भी शहर से निकलते रहे ओवरलोडेड टिप्पर

गढ़शंकर।  हिमाचल प्रदेश से रेत बजरी लेकर आ रहे ओवरलोडेड टिप्परों और बिना माइनिंग के कागजात को चेक करने व अधूरे होने पर कार्रवाई करने के लिए  पुलिस व माइनिंग विभाग टीमों के बावजूद...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने इंडोर स्टेडियम में आयोजित सीनियर पंजाब कुश्ती चैंपियनशीप के विजेताओं को किया सम्मानित

नौजवानों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर: 19 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के...
article-image
पंजाब

लग्जरी कार में चल रहा था नशे का खेल : 1 लाख बैन कैप्सूल-गोलियों के साथ 2 गिरफ्तार

पटियाला  : पंजाब पुलिस ने नशों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत नशा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। डी.आई.जी पटियाला रेंज कुलदीप सिंह चहल आई.पी.एस. के...
Translate »
error: Content is protected !!