महिला सहित 2 तस्कर गिरफ्तार- हिमाचल लाई बरामद : नेपाल से अफीम की खेप लाई गई थी हिमाचल

by
सोलन : सोलन पुलिस ने नेपाल से तस्करी करके हिमाचल लाई गई 8.184 किलोग्राम अफीम के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई चंबाघाट में गश्त के दौरान की। एसपी गौरव सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट बस में 2 नेपाली नागरिक अफीम लेकर शिमला क्षेत्र की ओर जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने सलोगड़ा में नाकाबंदी की और बस को रुकवाकर चैक किया। इस दौरान नेपाली मूल के आरोपी शंकर बहादुर (38) और शीरजना बुढा (44) के कब्जे से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की इस खेप को शिमला में बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार से हाईकोर्ट ने सरकार से किया जवाब तलब – कहां गए राहत राशि के 76 लाख रुपये

लूहरी प्रोजेक्ट प्रभावितों को सतलुज जल विद्युत निगम प्रबंधन की ओर से जारी 76 लाख की मुआवजा राशि के आवंटन पर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। हाईकोर्ट ने सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का राज्यपाल ने लोकार्पण किया

एएम नाथ। फतेहपुर : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कांगड़ा जिला के फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ तपोस्थान, गुरुद्वारा श्री नानक ज्योत साहिब में नव-निर्मित मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत के गांव नैनवां की मनदीप अटवाल डीडीएस की डिग्री कर कर बनी डाकटर

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव नैनवां की मनदीप कौर अटवाल ने केनैडा में डीडीएस में डिग्री कर केनैडा में डाकटर बन कर अपने पिता भाग सिंह अटवाल व माता सतविंदर कौर अटवाल को गौरवाविन्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य का बड़ा दावा: शिमला ग्रामीण में सड़कों पर ₹352 करोड़ से अधिक के काम – शिमला ग्रामीण को विकास में नंबर वन बनाने का लक्ष्य: विक्रमादित्य सिंह

शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के लिए चलौंठी में अभिनंदन समारोह आयोजित एएम नाथ : शिमला : शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!