महिलाएं हो सकती हैं हेपेटाइटिस बी, सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीडि़त : विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर आयोजित सेमिनार में कहा डा. रघबीर सिंह ने

by

गढ़शंकर : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्राइमरी हैल्थ सेंटर पोसी के सीनीयर मैडीकल अफसर डा. रघबीर सिंह की योग अगुवाई में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।इसके अलावा सभी सब सेंटरों के अधीन फील्ड स्टाफ द्वारा स्कूलों और हैल्थ वेलनेस क्लीनिकों पर भी जागरूकता सेमिनार किये गए।
इस अवसर पर डाक्टर रघबीर सिंह ने कहा कि विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड मेन्सटरुअल हाइजीन डे हर साल 28 मई को मनाया जाता है। इसका मकसद महिलाओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई के महत्‍व को समझाना है। गांव और शहरों में रहने वाली लाखों महिलाएं आज भी इससे जुड़ी कई जरूरी जानकारियों से अनजान हैं और उन्‍हें पता भी नहीं कि उनकी थोड़ी सी लापरवाही उन्‍हें हेपेटाइटिस बी, सर्वाइकल कैंसर, योनी संक्रमण जैसी गंभीर बीमारियों की तरफ धकेल सकता है। इसका असर महिलाओं पर शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी लंबी उम्र तक परेशान कर सकता है। दरअसल, दुनियाभर में अभी भी कई ऐसे समाज हैं जहां महिलाएं इस पर खुलकर बात नहीं कर पातीं। ऐसे में पीरियडस के दौरान किन बातों को ध्‍यान रखना है या किसी तरह की समस्‍या का कारण क्‍या है, साफ- सफाई के सहारे किन बीमारियों से बचा जा सकता है आदि जानकारियां उन्‍हें कभी मिल ही नहीं पाती। ऐसे में इस दिवस के मौके पर एक माहौल बनाने की कोशिश की जाती है कि लोगों को ये बताया जा सके कि मासिक धर्म कोई अपराध नहीं, बल्कि ये एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है. जिस पर घर और समाज में खुलकर बात करने की ज़रूरत है, जिससे महिलाओं और बच्चियों को गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके।
डाक्टर रमनदीप कौर ने कहा कि ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे’ मनाने का उद्देश्‍य है युवा लड़कियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान स्‍वच्‍छता संबंधी जरूरी जानकारी मुहैया कराना है, जिससे वे अंजाने में किसी जानलेवा बीमारी की चपेट में ना आ जाएं। छात्रों को स्वास्थ्य से संबंधी किसी भी प्रकार की होने वाली परेशानी के लिए वह सीधा सरकारी अस्पताल में आकर माहर डाक्टरों से विचार विर्मश कर सकते हैं ओर अपनी समस्याओं का समाधान निकाल सकती हैं। आज ब्लाक के विभिन्न सेहत केंद्रों में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर महिलाओं को पीरियडस के दौरान किन बातों को ध्‍यान रखना है के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर डाक्टर हरपुनित कौर,डाक्टर नवदीप कौर व अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ भी मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

त्यौहारों के मद्देनजर मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान और होगा तेज

दुकानदारों व मैन्यूफैक्चरर को बनती लाईसेंस कैटागिरी में फीस जमा करवाने की अपील की होशियारपुर, 21 सितंबर: जिला स्वास्थ्य अ िधकारी डा. लखवी सिंह ने पिपलांवाला व सिंगड़ीवाला में दुकानदारों व मैन्यूफैक्चररों के यहां...
article-image
पंजाब

पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी : सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पंजाब में 25,547 किलोमीटर की नई सड़कें बनेंगी। नई सड़कों के निर्माण...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

भाजपा नेता हिरासत में : एसएचबी की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध रूप से घरों में खड़े किए गए ढांचों को गिराने पहुंची

चंडीगढ़। नगर निगम, एस्टेट ऑफिस और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की अतिक्रमण के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में नेता रुकावट खड़ी कर रहे हैं। सेक्टर 29 में एसएचबी की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच अवैध...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर से दिलवाई खुद को दिलाई धमकी : पुलिस ने भट्ठा मालिक सहित पांच पकड़े

बरनाला :  बरनाला जिला पुलिस ने एक दिलचस्प लेकिन गंभीर मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक ईंट भट्ठा मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर...
Translate »
error: Content is protected !!