महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए ‘पंखुड़ी’ नामक वेब पोर्टल शुरू

by
समाज के जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक भागीदारी के माध्यम से सुनिश्चित होगी बेहतर सहायता
एएम नाथ।  बिलासपुर, 18 फरवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित सरकारी योजनाओं में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महिला एवं बाल कल्याण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा ‘पंखुड़ी’ नामक नया वेब पोर्टल शुरू किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह डिजिटल पोर्टल महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, स्वयंसेवी संगठन, प्रवासी भारतीय तथा कॉरपोरेट संस्थान महिला एवं बाल विकास से जुड़ी पहलों से सीधे जुड़कर सहयोग कर सकेंगे, जिससे समाज के जरूरतमंद वर्गों को बेहतर सहायता उपलब्ध हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि ‘पंखुड़ी’ पोर्टल एक सिंगल-विंडो डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और बच्चों के समग्र विकास से जुड़े कार्यक्रमों को एक ही मंच पर उपलब्ध करवाना है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक और संस्थाएं अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं और संस्थानों से जुड़कर सहयोग कर सकते हैं, जिससे इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। पोर्टल पर ‘सर्च इंस्टीट्यूशन’ की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से इच्छुक व्यक्ति और संस्थाएं अपनी पसंद के संस्थान या क्षेत्र का चयन कर सहयोग प्रदान कर सकते हैं। यह पोर्टल मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य जैसे प्रमुख सरकारी मिशनों को सहयोग प्रदान करेगा तथा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत कॉरपोरेट संस्थानों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित करेगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, बिलासपुर हरीश मिश्रा ने बताया कि ‘पंखुड़ी’ पोर्टल पूरी तरह पारदर्शी और गैर-मौद्रिक मंच है, जिसमें किसी भी प्रकार का आर्थिक लेनदेन नहीं किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि सहयोग सीधे संबंधित संस्थानों और लाभार्थियों तक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।
उन्होंने बताया कि यह पोर्टल महिलाओं और बच्चों के कल्याण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे समाज के सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण तथा बाल विकास से जुड़े कार्यक्रमों को नई गति और दिशा प्राप्त होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्महत्या : कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर

सुंदरनग: 11 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के करसोग से कांग्रेस के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के निजी होटल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मस्त राम करसोग विधानसभा से 2 बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को विशेष प्राथमिकता- कमलेश ठाकुर

विधायक ने जल शक्ति विश्रामगृह देहरा में सुनी जन समस्याएं राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा l देहरा विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बी बी एन क्रिकेट लीग सीजन 6 का आयोजन 20 से 22 मार्च को

बद्दी, 19 फरवरी (तारा) :  बीबीएनआईए की ओर से बीबीएन क्रिकेट लीग के सीजन 6 का आयोजन 20 से 22 मार्च को होगा। प्रतियोगिता में बीबीएन की 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में अव्वल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष 11 जनवरी को बडद्रमण से बनोली संपर्क मार्ग का करेंगे भूमि पूजन

एएम नाथ। चंबा 10 जनवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 11 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे रायपुर फगोट संपर्क मार्ग के शेष कार्य का भूमि पूजन करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!