माँ का शव लिए बेटे ने पैदल किया यमुना पुल पार : अधिकारीयों व् नेताओं की गाड़ियां को कोई रोक नहीं यू.पी. में इंसानियत को शर्मसार करने वाली उक्त घटना का खन्ना ने लिया कड़ा संज्ञान

by

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से मामले में दोषी अधिकारयों के विरुद्ध सख्त करवाई की खन्ना ने की मांग

होशियारपुर 2 जुलाई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने यू.पी. में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है।
गौरतलब है कि यू.पी. के हमीरपुर में यमुना नदी के पुल को बंद किया गया था परन्तु उस पुल पर से उसी दिन अधिकारीयों व नेताओं की गाड़ियां गुजरती हुई नज़र आयी परन्तु जब एक बेटा एम्बुलेंस में अपनी माँ का शव लेकर उस पुल से गुजरने लगा तो उसे रोक दिया गया और बार बार मिन्नतें करने पर भी उसे गाडी लेकर पुल पर से गुजरने नहीं दिया गया जिसके चलते लड़के ने शववाहन चालाक की मदद से अपनी माँ का शव लेकर पैदल पुल पार किया। उक्त घटना जब समाचार पत्रों के माध्यम से श्री खन्ना के ध्यान में आयी तो उन्होंने इसे सरासर मानवाधिकारों का हनन बताते हुए इस मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाते हुए इस घटना में जिम्मेदार अधिकारीयों के विरुद्ध सख्त करवाई करने की मांग की है। खन्ना ने आयोग से यह भी मांग की है कि पूरे देश में किसी भी आपातकालीन स्थिति में जनता को सरकारी अधिकारीयों व कर्मचारियों की तरफ से हर संभव मदद मिले इस बात को यकीनी बनाया जाये क्योकि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी पब्लिक सर्वेंट होते हैं जिन्हे जनता की सुविधा का ध्यान सर्वप्रथम रखना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘भगवान से ही मदद मांगिए’. बयान पर विवाद के बाद बोले CJI- सभी धर्मों का करता हूं सम्मान

नई दिल्ली । जुराहो मंदिर विवाद पर सीजेआई बीआर गवई की प्रतिक्रिया सामने आई है । उन्होंने कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मैं सभी धर्मों का सम्मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक एवं सांस्कृति आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने हेतु एमओयू साइन

राजकीय महाविद्यालय सलूणी व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य हुआ समझौता एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी तथा राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के मध्य आज शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में लंगर लगाने के लिए गढ़शंकर से सेवादार रवाना

गढ़शंकर । माता रानी के पवित्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा माता चिंतपूर्णी जी के दरबार के रास्ते में स्थित बाबा बालक नाथ जी मंदिर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को लेकर पेंच फंसा : प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू , मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा ठाकुर, चंद्र कुमार और धनीराम शांडिल दौड़ में शामिल

शिमला : मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में पूरी तरह पेंच फंस गया है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, अब मुकेश अग्निहोत्री का नाम पर जोरदार चर्चा चल रही...
Translate »
error: Content is protected !!