मां और दो बेटे कर रहे थे चिट्टा तस्करी : पुलिस ने पौने 5 लाख नकदी, 101 ग्राम सोना , 478 चांदी व नशे की बड़ी खेप सहित पुलिस ने किए तीनों ग्रिफ्तार

by

एएम नाथ l इंदौरा :  प्रदेश में नशा तस्करी में महिलाएं ही नहीं पूरे परिवार के सदस्य भी शामिल पाए जा रहे हैं। पुलिस जिला नूरपुर ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए थाना डमटाल क्षेत्र में नशा तस्करी के आरोप में मां और दो बेटों को गिरफ्तार किया है।

आरोपितों से पुलिस ने 22.65 ग्राम चिट्टा, 4 लाख 70 हजार रुपये नकद, 101.7 ग्राम सोना, 478 ग्राम चांदी और एक डिजिटल वेट मशीन बरामद करने में सफलता हासिल की।

पुलिस अधीक्षक नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपितों की धरपकड़ गुप्त सूचना के आधार पर की गई। मौके पर दबिश देकर जब तलाशी ली गई तो आरोपितों से भारी मात्रा में नशा व अन्य सामान बरामद हुआ। पकड़े गए तीनों आरोपित बचनी पत्नी स्वर्गीय सतपाल और उनके बेटे लवजीत उर्फ़ लब्बा और कर्ण पुत्र स्वर्गीय सतपाल निवासी भदरोया को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे के कारोबार का लंबें समय से लिप्त रहे है। इनके खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में चिट्टा बरामदगी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकाॅर्ड के अनुसार आरोपित डमटाल, इंदौरा और नूरपुर थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के तहत बार-बार पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद ये लोग लगातार नशे का कारोबार चला रहे थे।

एसपी अशोक रतन ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं नशे की तस्करी या सेवन की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नौवीं  कक्षा की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

एएम नाथ। सोलन : जिला सोलन के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत नवीं कक्षा की एक छात्रा ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। छात्रा की पहचान सुमन पुत्री जयवीर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

2 निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल : देहरा के होशियार सिंह और जोगिंदर नगर के प्रकाश राणा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के जोगिंदर नगर विधानसभा के निर्दलीय एमएलए प्रकाश राणा और कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के निर्दलीय एमएलए होशियार सिंह बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर स्पेशल रोड टैक्स लगाना ,हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को पूरी तरह से तबाह कर देगा : पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला: हिमाचल में बाहरी राज्यों की गाड़ियों पर स्पेशल रोड टैक्स लगाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने माँ बगलामुखी माता मंदिर में शीश नवाया

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के माँ बगलामुखी माता...
Translate »
error: Content is protected !!