मां भामेश्वरी देवी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक समागम शुरु

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  हर साल की तरह गांव भाम में मां भामेश्वरी देवी जी के मंदिर में वार्षिक समागम 29 से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ ध्वजा भ्रमण किया गया, जिसके तहत पूरे गांव का चक्कर लगाया गया और श्रद्धालुओं ने माता की महिमा का गुणगान किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य सेवादार व चेयरमैन भामेश्वरी ट्रस्ट बहन विनोद जी ने बताया कि 30 जुलाई को हवन होगा तथा कन्या पूजन और रात्रि को भगवती जागरण किया जाएगा। 31 जुलाई को सुबह पूजा अर्चना के उपरांत भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने नगर निवासियों से अपील की कि वह उक्त कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12 को नालागढ़ में होने वाले हड़ताल की तैयारियों को लेकर की चर्चा

सीटू की बीबीएन उद्योगिक क्षेत्र की समन्वय समिति की बैठक बीबीएन, 8 फरवरी (तारा) : सीटू की बीबीएन इंडस्ट्रियल एरिया की समन्यव समिति की बैठक में 12 फरवरी को पूरे देश में चल रहे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माफ़ियायों के आगे सरकार का इक़बाल टेक रहा घुटने : प्रदेश में दनदना रहा खनन माफिया, पुलिस भी कर रही कार्रवाई से किनारा : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री बताएँ माफियाओं पर शिकंजा कसने से क्यों कतरा रही पुलिस एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हर तरह का माफिया दनदना रहा...
article-image
पंजाब

गांवों में बनाए जा रहे बेहतरीन स्पोर्ट्स पार्क बदल देंगे गांवों की नुहार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री 37.49 लाख रुपए की लागत से गांव सतियाल व गांव डाडा में बनने जा रहे स्पोर्ट्स पार्क का रखा नींव पत्थर होशियारपुर, 26 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!