मांउटेन टैरेन बाइक रेस में अश्मीत, हर्ष व विशाल ने मारी बाजी

by

ऊना हिमाचल की खेल नर्सरी: सत्ती
ऊना 21 नवम्बर: जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना द्वारा आज माउंटेन टैरेन बाइक रेस का आयोजन किया गया। 45 किलोमीटर लम्बी इस रेस का आरंभ पीरनिगाह से हुआ जो बल्ह खालसा होते हुए हण्डोला और फिर वापिस पीरनिगाह आकर समाप्त हुई। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने हरी झण्डी दिखाकर इस रेस का शुभारंभ किया। रेस में महिला व पुरूष अंडर-19, अंडर 23 व 23 प्लस आयुवर्ग में प्रतियोगिता करवाई गई।
प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में अश्मीत डोगरा प्रथम, आर्यन चड्ढा, द्वितीय व पार्थ शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 23 वर्ग में हर्ष ठाकुर ने प्रथम, अभिषेक शर्मा ने द्वितीय व विशाल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि 23 प्लस में विशाल संदल ने प्रथम, जसवीर सिंह ने द्वितीय तथा सोमनाथ ने तृतीय स्थान हासिल किया। सतपाल सत्ती ने विजेताआंे को खेल विभाग की ओर से नकद पुरस्कार भी प्रदान किये।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सतपाल सत्ती ने बताया कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में टोकयो आलंपिक भाग लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने आवास पर बुलाकर उनका मनोबल ही नहीं बढ़ाया बल्कि भारत में खेलों के लिए विश्व स्तरीय ढांचा तैयार करने के लिए खिलाड़ियों से सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऊना को खेल नर्सरी माना जाता है। इस जिला ने भी देश को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के भीतर भी खेलों के लिए ढांचागत सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण स्तर पर भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। गांव-गांव में जिम के साथ-साथ स्कूल के खेल मैदानांे के सुधार पर भी करोड़ों रूपयों की राशि व्यय की जा रही है ताकि प्रतिभाओं को निखरने के अवसर मिलें।
इस मौके पर जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, युवा संयोजक सुमन लता, प्रशिक्षक टेबल टेनिस पूजा ठाकुर, हाकी के आशीष सेन, कुश्ती के प्रिंस पठानिया, बैडमिंटन के संजय कुमार, ऐथलैक्टिस के राकेश चौधरी व फुटबाल के चन्द्रमोहन, अनिल शर्मा, शरणप्रीत व अभिषेक मौजूद रहे।
–0–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम निधि पटेल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

ऊना :27 अगस्त : विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 अभियान के तहत आज निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम प्राथमिक पाठशाला रक्कड़ व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को दी पोषण व माहवारी के दौरान फैली भ्रान्तियों की जानकारी : मसरूण्ड पंचायत में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर आयोजित 

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत मसरूण्ड ब्लाक चम्बा में अपराजिता मैं चम्बा की व पोषण माह के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पोषक फल और सब्जियों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसें, 18 बसें विभिन्न रूटों पर रवाना

शिमला। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा देने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!