हिमाचल प्रदेश में चमत्कारी परिणाम आयेंगे और भाजपा चारों लोकसभा की सीट हारेगी : मुकेश अग्निहोत्री

by

एएम नाथ। नालागढ़ : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी के लिए नालागढ़ में हरदीप बाबा द्वारा आयोजित जनसभा में कहा कि इस बार भाजपा को अनेक राज्यों में बड़ा नुकसान हो रहा है।  उन्होंने कहा 400 पार का नारा हवा हो गया है। हिमाचल प्रदेश में चमत्कारी परिणाम आयेंगे और भाजपा चारों लोकसभा की सीट हारेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से हिमाचल की देवभूमि में धनबल से सरकार तोड़ने की साजिश रची, इस साजिश का प्रदेश की जनता करारा जवाब देगी।

             उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भाजपा की साजिश के बाद और मजबूत हुई है।  उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों के परिणाम के बाद सरकार पूरी तरह मजबूत होगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले उपचुनावों को भी कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि शिमला के सांसद अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएं कि उन्होंने क्या किया है? उन्होंने कहा कि नालागढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी शिमला क्षेत्र में विकास को आगे बढ़ाएंगे। सरकार विकास के काम करेंगी। वहीं उन्होंने कुटलैहड़ क्षेत्र चताड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो बिक गए जिन्होंने ईमान बेच दिया उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीमा पार से आई चिट्टे की खेप, बॉर्डर पर पंजाब पुलिस ने पकड़ी, ड्रोन और हेरोइन बरामद

एएम नाथ। अमृतसर : सीमा पार पाकिस्तान से तस्कर नशा (चिट्टा) सप्लाई कर रहे हैं। ड्रोन के जरिये नशा तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। अमृतसर पुलिस ने आठ किलो हेरोइन और एक ड्रोन...
हिमाचल प्रदेश

एचसीएल कंपनी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए करेगी टेस्ट आयोजित : परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का देती प्रशिक्षण

ऊना, 2 मई -एचसीएल टैक बी कार्यक्रम के तहत ंइस वर्ष जिन विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है उनके लिए कम्पनी द्वारा गणित की आॅनलाईन परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेएनवी पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना जिले में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी,एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भदसाली में लगभग 50 लाख से निर्मित टयूबवैल व ओवर हैड टैंक का किया लोकार्पण

ऊना : एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदसाली में लगभग 50 लाख की लागत से दो टयूबवैल तथा एक ओवर हैड टैंक का लोकार्पण किया।...
Translate »
error: Content is protected !!