*माजरा, डमटाल, मोहटली व छन्नी के लिए वैकल्पिक राह बनी संभव; एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण*

by
*मिलिट्री हॉस्पिटल परिसर से होकर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग की मिली अनुमति*
एएम नाथ। इंदौरा, 23 जुलाई। इंदौरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते माजरा, डमटाल,मोहटली और छन्नी पंचायतों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों को आवाजाही में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आज एसडीएम इंदौरा डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने मिलिट्री हॉस्पिटल के अधिकारियों तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्थल का दौरा किया और वैकल्पिक पैदल रास्ते की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने हॉस्पिटल परिसर से होकर स्कूली बच्चों व स्थानीय निवासियों के अस्थायी आवागमन को लेकर मिलिट्री अधिकारियों से चर्चा की। मिलिट्री अधिकारियों ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए स्थिति को समझा और आवश्यक सहमति प्रदान की।
एसडीएम ने बताया कि जब तक सिविल एंक्लेव मार्ग की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक मानवीय आधार पर यह वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
एसडीएम ने आश्वस्त किया कि प्रशासन क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के 23 लाख बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका : 22 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी

शिमला : प्रदेश के 23 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का झटका लगा है। राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए विभागों से मांगा डाटा : सदस्यों ने अपनी शंकाओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा, अधिकरियों द्वारा मौके पर इनका निराकरण किया

धर्मशाला, 20 जुलाई। जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए समस्त विभागों को वित वर्ष 2023-2024 हेतु कार्य योजना एवं इससे संबंधित आकडें उपलबध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत वीरवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिश्तों की अनूठी मिसाल : सास-ससुर ने कराया विधवा बहू का पुनर्विवाह देवरों ने निभाया भाई का फर्ज

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू की शादी करवाई है। घर से विधवा बहू को बेटी की तरह विदा कर समाज में बदलाव का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव के लिए तीन तीन प्रत्याशियों के नाम पर की चर्चा : पिछले चुनावों की तरह भाजपा में भी की जा सकती सेंधमारी

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल पदेश की 3 नालागढ़, देहरा और हमीरपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर उपचुनाव के...
Translate »
error: Content is protected !!