माजरु में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा :पहले दिन श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया

by

बद्दी, 29 मार्च (तारा) : नंदपुर पंचायत के माजरु गांव में श्री मदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। साप्ताहिक भागवत कथा 5 अप्रैल तक किया जाएगा। पहले दिन छडोल बिलासपुर के सुप्रसिद्ध कथावाचक प्रकाश चंद गर्गाचार्य ने श्रीमदभागवत कथा का महत्व सुनाया।

श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। भागवत कथा के आयोजक प्रीतम पाल ठाकुर ने बताया कि कलश यात्रा माजरु गांव के चारों तरफ होते हुए वापिस कथा स्थल तक निकाली गई जिसमें पंचायत की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कथा वाचक पंडित प्रकाश चंद गर्गाचार्य
ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा सांसारिक मोह-माया से विरक्ति, आत्मज्ञान और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति निश्छल भक्ति जगाकर मोक्ष प्राप्त करने का पावन साधन है। यह 7 दिवसीय आयोजन जीवन की सार्थकता, कर्तव्य-बोध और पापों के नाश का मार्ग दिखाता है, जो देवताओं के लिए भी दुर्लभ और अमृत से भी श्रेष्ठ माना गया है।
इस अवसर पर नंदपुर पंचायत व आसपास की पंचायतों के दर्जनों गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन : माजरु में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकालते हुए ग्रामीण

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

108 किलो भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार : राजीव गांधी भवन बाथु के पास चेकिंग के लिए रोका था

हरोली : थाना हरोली के अंतर्गत पुलिस ने देर रात नाकाबंदी के दौरान 108 किलो भुक्की के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार भंगला जिला रोपड़ पंजाब से टाहलीवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन विक्रम चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। विक्रम चौधरी ने कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश सरकार पर ओबीसी समाज के हितों को दरकिनार करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सुक्खू सरकार हिमाचल में मजबूत हुई : बहुमत से पांच विधायक ज्यादा

एएम नाथ। शिमला :   विधानसभा उपचुनाव में चार सीटें जीतने से सुक्खू सरकार अधिक सुरक्षित हो गई है। भाजपा का लक्ष्य, जिसे कांग्रेस अक्सर “आपरेशन लोटस” कहती है, चुनावों में असफल रहा है। क्योंकि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार तैयार कर रही ‘नई खेल नीति’ : सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में खेल ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार एक नई व्यापक खेल नीति ला रही है।  इस खेल नीति का मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!