माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होंगे 450 से अधिक पुलिस व होमगॉर्ड के जवान

by
ऊना मार्च: माता श्री चिंतपूर्णी चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज मेले के सफल आयोजन के लिए चिंतपूर्णी सदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा गया है, जिसमें सेक्टर एक शिव मंदिर भरवाईं से मिरगू बैरियर तक, सेक्टर दो मिरगू, चिंतपूर्णी सदन से पुराना बस अड्डा व तलवाड़ा बाई पास तक, तीसरा सेक्टर डीएफएमडी, अस्पताल, समनोली बैरियर से तालाब तक तथा चौथा सेक्टर मंदिर प्रेवश द्वार से दर्शन स्थल, मुंडन स्थल, लिफ्ट, लक्कड़ बाजार से शंभू बैरियर शामिल है। उन्होंने कहा कि लगभग 450 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे।
नारियल चढ़ाने व ढोल नगाड़े बजाने पर रहेगा प्रतिबंध
एडीसी ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेला अवधि के दौरान नारियल मंदिर में ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर लाईन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे।
तीन जगहों पर मिलेगी दर्शन पर्ची
श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची चिंतपूर्णी सदन, नया बस अड्डा तथा शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकती है। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल 24 घंटे अपनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ-सुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पेयजल स्रोतों की समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मेले के दौरान प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए डीएफएससी ऊना की टीम को मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि पॉलिथीन के प्रयोग को रोका जा सके। एडीसी ने कहा कि सराए में लंगर लगाया जा सकेगा, लेकिन सड़क किनारे लंगर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
इसके अतिरिक्त भिक्षावृत को रोकने के लिए मंदिर परिसर गेट नंबर एक व दो लुधियाना सराये तथा लिफ्ट के नजदीक पुलिस व गृह रक्षक तैनात रहेंगे। उन्होंने दुकानदारों का आहवान किया कि वह भिक्षा मांगने वालों को अपनी दुकानों के आगे न रूकने दें।
बैठक में एसडीएम अंब मनेश कुमार यादव, मंदिर अधिकारी रोहित जालटा, एसीएफ समिराज, एसडीओ टेम्पल राज कुमार जसवाल, एसएचओ कुलदीप सिंह, ट्रैफिक मैनेज़र एचआरटीसी दर्शन सिंह, डिप्टी कमांडेंट होम गार्ड धीरज शर्मा, बीएमओ राजीव गर्ग, बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र शिंदा, ट्रस्टी व प्रधान ग्राम पंचायत छपरोह शशि बाला, ग्राम पंचायत मुईन एश्वर्या शर्मा सहित सहित अन्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला कॉलेज पहुंची यूजीसी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी : प्राचार्य और शिक्षकों के बयान दर्ज

एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा की मौत और उससे जुड़े रैगिंग और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों की जांच के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से गठित फैक्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मंडल डलहौजी द्वारा सालिक्स फॉर सॉयल अभियान आरंभ : मृदा संरक्षण है अभियान का प्रमुख उद्देश्य : डीएफओ रजनीश महाजन

गत 3 वर्षों के दौरान किया गया लगभग 27 हजार सालिक्स पोल का रोपण एएम नाथ। चम्बा : मिट्टी पृथ्वी पर जीवन की आधारशिला है जोकि पौधों की वृद्धि के लिए आधार प्रदान करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री ज्वाला माता मंदिर में नवाया शीश : माता ज्वाला से प्रार्थना कि की प्रदेश में आ रही आपदाओं पर लगे विराम

डाइट किटें  मंत्री ने टीबी निक्षय मित्रों को वितरित की हेल्थ टीबी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी : शांडिल राकेश शर्मा lज्वालामुखी/तलवाड़ा :  स्वास्थ्य एंव परिवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8,000 रुपये रिश्वत लेते एएसआई विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

पटियाला : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने थाना अनाज मंडी पटियाला के अधीन फग्गनमाजरा के इंचार्ज सहायक सब-इंस्पेक्टर एएसआई नराता राम को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!