माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे निर्माण के लिए कार्य पत्र प्रदान : मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों में आधुनिक अधोसंरचना विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध

by
एएम नाथ , धर्मशाला :  ऊना जिले में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर तक यात्री रोप-वे के विकास के लिए रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड हिमाचल प्रदेश के निदेशक अजय शर्मा ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में मैसर्स स्काई हिमालय रोपवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमिताभ शर्मा को लेटर ऑफ अवार्ड (कार्य पत्र) प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.1 किलोमीटर लंबे इस हवाई रोपवे का निर्माण 76.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस अत्याधुनिक परिवहन प्रणाली से दोनों ओर प्रति घण्टा 700 यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित होगी। साथ ही, यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को एक नया यात्रा अनुभव भी होगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करेगी और धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व है। हिमाचल प्रदेश स्थित शक्तिपीठों में इसका प्रमुख स्थान है।
उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में रोप-वे सुविधा से न केवल भीड़भाड़ से राहत मिलेगी बल्कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार तीर्थयात्रियों के लिए यादगार अनुभव और सुविधा प्रदान करने के लिए धार्मिक स्थानों में बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए विशेष अधिमान दे रही है।
उन्होंने मैसर्स स्काई हिमालय रोपवेज प्राइवेट लिमिटेड को इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को अतिशीघ्र बेहतर सुविधा मिल सके।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, कैबिनेट मंत्री यादविन्द्र गोमा, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और संजय अवस्थी, विधायक केवल सिंह पठानिया, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, विनोद सुल्तानपुरी, आईडी लखनपाल, चैतन्य शर्मा, मलेंदर राजन, रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता, प्रधान सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, मुख्य महा प्रबंधक आरटीडीसी रोहित ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाए हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी 8 को : मुकेश अग्निहोत्री

उन्ना। हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम जयराम ठाकुर पर जवाबी पलटवार करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाए हैं, उन सर्वे की हवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू,विभिन्न महाविद्यालयों की 26 टीमें भाग ले रही भाग – DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ

चंबा, 3 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ऐतिहासिक चौगान में राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चम्बा के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उपायुक्त ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केलांग में जला दो मंजिला घर : चार साल का बच्चा लापता, तलाश जारी

सिलेंडर फटने से आशियाना राख, मासूम की तलाश जारी एएम नाथ। केलांग :  बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच लाहुल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग में एक मकान जल कर राख हो गया है। अग्निकांड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया : कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया प्रस्तुत

गढ़शंकर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में तीज उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कालेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें छात्राओं ने पंजाबी पोशाक पहनकर गिद्दा, भांगड़ा और बोलियां...
Translate »
error: Content is protected !!