माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर : ऑडिशन के लिए ईमेल पते shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com पर करें आवेदन

by

रोहित भदसाली। ऊना, 30 अगस्त. ऊना जिले में पहली बार आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन इस आयोजन को दिव्य और भव्य रूप में प्रस्तुत करने की हर संभव कोशिश कर रहा है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। 14 से 16 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में धर्म, भक्ति, लोक आस्था, और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव में विभाग अपनी विकास प्रदर्शनी भी लगाएंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्याएं इसकी मुख्य आकर्षण होंगी।
उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कलाकारों के ऑडिशन 2 से 4 सितंबर तक अंब कॉलेज के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक कलाकार अपने आवेदन ईमेल पते shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com पर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामी कलाकारों और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों तथा पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट दी जाएगी।
स्मारिका के लिए भेजें लेख
इसके अलावा, उपायुक्त ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की बहुरंगी स्मारिका के लिए कला और साहित्य प्रेमियों से अपने लेख भेजने का आग्रह किया है। स्मारिका में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास, परंपराओं, धरोहरों, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत पर आधारित लेखों समेत अन्य ज्ञानवर्धक सामग्री प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति अपने लेख 7 सितंबर तक ऊपर दिए गए ईमेल पते पर भेज सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापकों के 3 पदों के लिए काउंसलिंग 16 मार्च को

ऊना 8 मार्च: प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापकों के 3 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिनमें एससी की बीपीएल श्रेणी के लिए एक पद 31.12.2008 बैच, एसटी की अनारक्षित श्रेणी के लिए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गुड गवर्नेंस’ के लिए मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार से नवाजा, मिले 50 लाख : सुशासन सूचकांक में लगातार दूसरी बार अव्वल रहा जिला कांगड़ा

धर्मशाला, 10 अक्तूबर। जिला कांगड़ा ने लगातार दूसरी बार सुशासन सूचकांक में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर राज्य में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराया है। राजधानी शिमला में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ता परिवर्तन रुकने वाला नहीं :प्रतिभा सिंह ने कहा सत्तारूढ़ भाजपा चाहे जितनी मर्जी रैली प्रधानमंत्री से करवा लें

शिमला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को चुनावी रैली करार दिया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा चाहे जितनी मर्जी रैली प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से करवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 लोगों की मौत : किन्नौर में बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरी

एएम नाथ।  रिकांगपियो, 17 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए एक बड़े  सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत का समाचार प्राप्त  हुआ है। ये दर्दनाक हादसा बुधवार दोपहर को उस...
Translate »
error: Content is protected !!