माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के रेफरल ड्रॉ के परिणाम घोषित : पहला पुरस्कार इलैक्ट्रिक स्कूटर या 60 हजार रुपये (टिकट नं 20820)

by
रोहित राणा।  ऊना, 30 नवम्बर। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के दौरान आयोजित रेफरल ड्रॉ के नतीजे आज शनिवार को चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू की उपस्थिति में घोषित किए गए। एसडीएम अम्ब सचिन शर्मा ने जानकारी दी कि रेफरल ड्रॉ में कुल 7 पुरस्कारों के लिए 43 व्यक्तियों के नाम निकाले गए हैं। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2024 के उपलक्ष्य में इस इनामी ड्रॉ के लिए टिकट बिक्री की गई थी।
ये टिकट नंबर धारक बने लकी विजेता :   एसडीएम ने बताया कि पुरस्कारों की सूची में पहला पुरस्कार इलैक्ट्रिक स्कूटर या 60 हजार रुपये (टिकट नं 20820), दूसरा पुरस्कार एलइडी 42 इंच या 30 हजार रुपये (टिकट नं 19696), तीसरा पुरस्कार एलइडी 32 इंच या 20 हजार रुपये (टिकट नं 20085), चौथा पुरस्कार प्रेशर कुकर या दो हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति (टिकट नं 10746, 10532, 6412, 4057, 9498), पांचवा पुरस्कार सिलिंग फैन या दो हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति (टिकट नं 26004,11077, 19165, 390, 2085), छठा पुरस्कार आयरन प्रेस या एक हज़ार रुपये प्रति व्यक्ति (टिकट नं 22736, 8759, 9320, 3257, 6473, 6010, 8704, 19780, 5364, 15403) तथा सातवां पुरस्कार दीवार घड़ी या 400 रुपये प्रति व्यक्ति (टिकट नं 23310, 6925, 22605, 18026, 18624, 28901, 1874, 16283, 72, 2932, 17366, 2574, 606, 11801, 6841, 4616, 6410, 13143, 19129 और 10181) शामिल हैं।
विधायक सुदर्शन बबलू ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि लोगों के अपार स्नेह से इस बार पहली बार आयोजित माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव बेहद सफल रहा है। अगले साल इसे और भव्यता से मनाया जाएगा।
एसडीएम सचिन शर्मा ने बताया कि जिन व्यक्तियों के नाम रेफरल ड्रॉ में निकले हैं, वे 30 दिनों के भीतर स्वयं या अपने अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से एसडीएम कार्यालय में या ईमेल sdm-amb-hp.nic.in पर अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मटौर कॉलेज का मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया निरीक्षण, कछियारी से सिंबल खोला मार्ग का किया शिलान्यास : हार जलाड़ी में बनेर खड्ड पर बन रहे 104 मी स्पैन ब्रिज का किया निरीक्षण।

मटौर , 21 दिसंबर :  माननीय मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कांगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत मटौर पहुंचे। यहां पहुंचने पर स्थानीय प्रशासन ने उनका पुष्प देकर स्वागत किया। उन्होंने मटौर में बन रहे डिग्री कॉलेज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6,692 पदों पर हिमाचल में निकलीं नौकरियां : 28 तक करें अप्लाई ….कितनी होगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला।  हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए आउटसोर्सिंग के आधार पर बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल सात श्रेणियों में भर्तियां होंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र ने दी मंजूरी – हिमाचल में 2,000 करोड़ रुपये से पक्की होंगी 1,500 किमी सड़कें

एएम नाथ। शिमला :   लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नियमों का हवाला देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान के समक्ष यह मामला उठाया था।  केंद्रीय मंत्रालय ने सरकार को स्वीकृति पत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा बन सकते कैबिनेट मंत्री : ऐसा हुआ तो अनुराग ठाकुर को दी जा सकती संगठन में जिमेवारी

एएम नाथ। शिमला : नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में हिमाचल प्रदेश से भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। अगर जगत प्रकाश नड्डा बनते है तो अनुराग ठाकुर को...
Translate »
error: Content is protected !!