*मातारानी के श्रीचरणों में सुपुत्री के विवाह का निमंत्रण पत्र उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अर्पित कर दिया न्योता*

by
*उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया*
एएम नाथ/ रोहित जसवाल। ऊना, 15 अक्तूबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मातारानी के श्रीचरणों में अपनी सुपुत्री के विवाह का निमंत्रण पत्र अर्पित कर ‘आशीर्वादोत्सव’ का न्योता दिया।
इस अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री और होने वाले दामाद एसडीएम अंब सचिन शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीश नवाया, पवित्र हवन में आहुति अर्पित की तथा सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की।
May be an image of text
उन्होंने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से भव्य भवन निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8 अगस्त 2023 से ‘सुगम दर्शन प्रणाली’ लागू की गई है, जिससे भीड़ प्रबंधन अधिक सुचारु हुआ है तथा वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा मिल रही है। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी आरंभ की गई हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘प्रसाद योजना’ के तहत 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए प्रदान की गई है, जिससे धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जा रहा है। परंपरागत पूजा-पद्धति की शुद्धता बनाए रखने के लिए फरवरी 2025 में मंदिर न्यास के पुजारियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलें, पारंपरिक पूजा-पद्धति की गरिमा बनी रहे और मंदिरों का विकास डिजिटल व व्यवस्थित स्वरूप में हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेश गए युवक की पत्नी ने की आत्महत्या

माहिलपुर – माहिलपुर के वार्ड नं 10 में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। माहिलपुर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू कर दी है। इस संबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप से हिसाब बराबर…. अब ममता बनर्जी की बारी : राहुल गांधी ने सेट किए कांग्रेस के नए टारगेट

काग्रेस नेता राहुल गांधी अंततः अपनी राजनीति की राह पर चलने लगे हैं। दिल्ली चुनाव में हार के बाद अब कांग्रेस की नजर पश्चिम बंगाल पर है। पार्टी वहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

0-6 आयु वर्ग के 50 हज़ार शिशुओं की होगी एनीमिया जांच -एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा

21 मार्च से 4 अप्रैल तक जिला ऊना में मनाया जाएगा पोषण पखवाड़ा ऊना  19 मार्च – स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा और पोषण पखवाड़ा के तहत आज जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में टॉप किया भवारना की साइना ठाकुर ने 696 अंक हासिल कर : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित

79.8 फीसदी रहा कुल परीक्षा परिणाम, बोर्ड की टॉप-10 मेरिट सूची में भी छात्राओं का दबदबा बना रहा एएम नाथ। धर्मशाला हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने वीरवार को 10वीं...
Translate »
error: Content is protected !!