मानसिक बीमारी से ग्रसित बेघर लोगों की पहचान के लिए आज से विशेष अभियान

by

7 से 9 अक्तूबर तक चलेगा अभियान, उपचार और पुनर्वास से जोड़े जाएंगे जरूरतमंद

ऐसे लोगों की सूचना प्रशासन या पुलिस को देने की अपील

एएम नाथ। चंबा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंबा की ओर से मानसिक बीमारी से ग्रसित बेघर व्यक्तियों की पहचान, बचाव और उन्हें आवश्यक उपचार एवं सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 7 से 9 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। तीन दिवसीय अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा, जो मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं अथवा जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता की आवश्यकता है।
अभियान के तहत चिन्हित व्यक्तियों को चिकित्सकीय परीक्षण, उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ उन्हें पुनर्वास एवं सामाजिक सहायता से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों और हितधारकों का सहयोग लिया जा रहा है। प्राधिकरण के पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) भी ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने तथा उनकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
प्राधिकरण ने आम जनता से अभियान में सक्रिय सहयोग और सहभागिता की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि यदि उनके आसपास कोई ऐसा बेघर व्यक्ति दिखाई देता है, जो मानसिक बीमारी से ग्रसित प्रतीत होता है या जिसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार एवं सहायता की जरूरत है, तो इसकी सूचना निकटतम पुलिस थाना, स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दी जाए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि मानसिक बीमारी से ग्रसित एवं बेघर व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन, उपचार, देखभाल तथा आवश्यक कानूनी एवं कल्याणकारी सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध करवाना सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध तरीके से उपचार, पुनर्वास और आवश्यक सहायता से जोड़ना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छोटी बहन को मेरा पति भगा ले गया और मेरी मां को मेरा ससुर : महिला के पति से बात की तो हैरान कर देने वाला खुलासा

मुजफ्फरपुर :    बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने पुलिस से कहा कि साहब मेरी मदद करो। मेरी छोटी बहन को मेरा पति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं : जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की प्राथमिकता – पठानिया

चंबा ( सिंहुता), 8 सितंबर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज सिहुंता के छलाड़ा कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ों की धरती पर भी सफलता के फूल खिले : मुख्यमंत्री मधु विकास योजना बनी चंद्रसेन की आत्मनिर्भरता की राह*

एएम नाथ।  कुल्लू :  कुल्लू जिले के मनाली के समीप बसे बरूआ गांव के युवा चंद्रसेन ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि अगर मन में दृढ़ संकल्प और वैज्ञानिक सोच हो, तो पहाड़ों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नंद लाल खेपड़ कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में चौथे स्थान पर रहा

मैहतपुर :   हिमाचल प्रदेश के मैहतपुर में कलासिक बाडी बिलडिग मुकावले में टिब्बियां के नंद लाल खेपड़ ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मैहतपुर में अंतरराष्ट्रीय अभिषेक खतरी दुारा कलासिक बाडी बिलडिग मकावले का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!