मानसून फिर सक्रिय, मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें: मुख्यमंत्री सुक्खू

by

भारी बारिश के बीच सतर्क रहें, सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट,

मुख्यमंत्री की अपील, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार रात से लगातार वर्षा हो रही है। राजधानी शिमला सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का गंभीरता से पालन करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। ऐसे में सभी नागरिकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि नदी-नालों, भूस्खलन-प्रभावित तथा भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों से दूर रहें और किसी भी प्रकार के जोखिम को हल्के में न लें।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग समझदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान थोड़ी-सी सावधानी बड़े हादसों को टाल सकती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है। राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़ी टीमें पूरी तरह तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा वह स्वयं भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से तुरंत संपर्क करने की अपील करते हुए सभी के सुरक्षित रहने की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पद ,सिस इंडिया में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइज़र के भरे जाएंगे

ऊना, 6 सितम्बर – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा 11 सितम्बर को उप रोजगार कार्यालय अम्ब और 12 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में प्रातः 11 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन है अनमोल अभियान का शुभारंभ किया ग्रामीण विकास मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर

ऊना – प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में समस्त महिलाओं भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जीवन है अनमोल अभियान शुरू किया है, जिसे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित : उपायुक्त ने अधिकारियों को विश्लेषण के पश्चात डाटा अपलोड करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम के अन्तर्गत ज़िले में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बाल विकास , आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास से संबंधित मानक बिंदुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रिंटिसशिप मेला : मेले में 28 औद्योगिक ईकाइयों तथा अप्रिंटसशिप प्रशिक्षण हेतू 73 अभ्यार्थियों ने भाग लिया

ऊना, 21 सितम्बर – कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा हरोली विकास खंड औद्योगिक संघ के सहयोग से राजीव गांधी कॉमन फैस्लिटी सेंटर बाथू में प्रधानमंत्री नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!