मामला दर्ज : कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

by

 हमीरपुर : पुलिस थाना नादौन के तहत एक सरकारी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि सहायक प्रोफेसर ने प्रैक्टिकल के दौरान उससे छेड़छाड़ की।

कॉलेज प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महाविद्यालय के वूमेन सेल और अनुशासन कमेटी से पूरी जानकारी लेकर इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दे दी। प्राचार्य ने कहा कि वीरवार को जब छात्रा प्रेक्टिकल दे रही थी, तो उसी दौरान सहायक प्रोफेसर ने छात्रा से छेड़छाड़ की हरकत की।

छात्रा ने उसी समय अपने साथ हुई इस हरकत के बारे में महाविद्यालय के वूमेन सेल की अध्यक्ष और कार्यकारी प्राचार्य को सूचित किया। वुमेन सेल ने पीड़ित छात्रा से पूरी जानकारी लेकर इसकी सूचना छात्रा के माता-पिता को भी दे दी। वूमेन सेल, अनुशासन कमेटी व पीड़ित छात्रा से पूछताछ करके पुलिस थाना नादौन को इसकी लिखित सूचना दी है। वहीं, प्रोफेसर को सोमवार से कोई भी कक्षा लेने से मना कर दिया है। थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय की ओर से सहायक प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

फसल बीमा योजना के तहत आवेदन करने का आज अंतिम दिन

ऊना- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन की धान, मक्का फसलों का बीमा कराने का आज अंतिम दिन है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप-निदेशक कृषि डॉ. अतुल डोगरा ने कहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोहा, गसोता, चमनेड, ब्ल्यूट में 20 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर 18 जून। विद्युत उपमंडल लंबलू में 20 जून को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते गांव बरोहा, तरोपका, लघवाण, गसोता, बोहनी, छियोड़ी, कोहीं, बालू, भरठयाण, हवाणी, बफड़ीं, हरनेड, झमरोड़ा, थाना, पनाहर, पटटा, सरलीं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू को चुनाव प्रचार के लिए पार्टी की ओर से हेलिकॉप्टर मिला

हमीरपुर : हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार के लिए पार्टी की ओर से हेलिकॉप्टर मिला है। सुक्खविंदर सिंह सुक्खू भी पिछले कई दिनों से नादौन विधानसभा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री ने निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का किया शुभारंभ धर्मशाला, 26 जुलाई। वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!