मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का मौका : समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत

by

सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी विशेष लोक अदालतें

एएम नाथ। चम्बा :  सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा, एकांश कपिल ने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ बनाने के सर्वोच्च न्यायालय के प्रयासों की कड़ी में 21 अप्रैल से सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में समाधान समारोह 2026 का शुभारंभ किया गया है। इस विशेष अभियान के दौरान विभिन्न मुकदमों का निपटारा आपसी सहमति संवाद और मध्यस्थता से किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में विशेष लोक अदालतों के आयोजन के साथ ही इस विशेष अभियान का समापन होगा। उन्होंने बताया कि समाधान समारोह के तहत 21 अप्रैल 2026 से ही सुलह एवं मध्यस्थता बैठकों का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। ये बैठकें राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं समितियों के अंतर्गत स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों के बीच सहमति बनाने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। पक्षकार इन बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी भाग ले सकते हैं।
सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एकांश कपिल ने अधिवक्ताओं एवं सभी संबंधित पक्षकारों से आग्रह किया है कि वे इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मामलों के समाधान के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि लंबित मामलों को समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार दिए गए लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 के माध्यम से फॉर्म भरकर अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं। गूगल फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए समाधान समारोह हेतु स्थापित वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया जा सकता है जिसके दूरभाष नंबर 011-23115652 तथा 011-23116464 हैं। इसके अतिरिक्त सीआरपी निदेशक से दूरभाष नंबर 011-23116465 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिस फेयरवेल जसप्रीत कौर और मिस्टर फेयरवेल करण बस्सी चुने : खालसा कॉलेज में शिक्षा विभाग ने विदाई समारोह का आयोजन किया

गढ़शकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग में बीए बीएड और बीएससी. बीएड के छात्रों द्वारा पासआउट छात्रों को पार्टी देने के लिए एक विदाई समारोह का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत विकसित होगा पोंग बांध क्षेत्र : क्षेत्र के अनुरूप हो पर्यटन गतिविधियों का विस्तार, स्थानीय संस्कृति और विरासत को मिले पहचान- डीसी डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 3 नवम्बर। पोंग बांध क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उसके साथ लगती जगहों के अनुरूप गतिविधियों को विकसित और बढ़ावा देने की जरूरत है। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत जिला...
article-image
पंजाब

पावरकॉम के ठेका मुलाजिमों द्वारा 23 को पटियाला हेड ऑफिस के समक्ष धरना

गढ़शंकर, 18 जनवरी: पावरकॉम एवं ट्रांसको ठेका कर्मचारी यूनियन की बैठक गढ़शंकर डिवीजन कार्यालय में हुई। संघ के नेता ने कहा कि सी.एच.बी व ठेका कर्मचारियों द्वारा 23 जनवरी हेड ऑफिस पटियाला के सामने...
article-image
पंजाब

जेल लोक अदालत में 10 केसों का मौके पर हुआ निपटारा

होशियारपुर, 23 फरवरी: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम- चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की...
Translate »
error: Content is protected !!