मामूली विवाद पर रोडवेज बस चालक की हत्या : कार चालक ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए , आरोपी गिरफ्तार

by

चंडीगढ़  : पंजाब में एक सनसनीखेज मामले में एक कार चालक ने लोहे की रॉड से हमला करके रोडवेज बस चालक की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मामूली विवााद के बाद कार चालक ने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने घायल बस चालक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 रोडवेज अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिस बस के चालक की हत्या की गई है वह जालंधर से चंडीगढ़ जा रही थी। मृतक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रास्ते में बस ड्राइवर और एक कार चालक के बीच किसी बात को लेकर नोंकझोंक हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कार चालक ने गुस्से में कार से लोहे की रॉड निकाली और बस ड्राइवर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद राहगीरों ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर मनिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के कारणों की गहराई से जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

भड़के पिता…अमृतपाल पर UAPA लगने पर, बोले- मेरे बेटे की छवि खराब करने की कोशिश

अमृतसर। असम के जेल में बंद गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में नामजद डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए...
article-image
पंजाब

विदेशों में छिपे गैंगस्टरों पर मान सरकार का शिकंजा, एक दर्जन से ज्यादा अपराधी पंजाब लाए: बलतेज पन्नू

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज ने कहा- अमेरिका, कनाडा, दुबई से लेकर मोल्दोवा तक गैंगस्टरों का पीछा; आधुनिक तकनीक से लैस हुई पंजाब पुलिस चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज...
article-image
पंजाब

माहिलपुर में हुई 6.50 लाख रुपए की लूट की वारदात 24 घंटों में हल, 4 काबू, मनी चेंजर वाली दुकान का कारिंदा ही निकला साजिशकर्ता

होशियारपुर : बीते मंगलवार सांय को माहिलपुर क्षेत्र में हुई 6.50 लाख रुपए की लूट की घटना जिला पुलिस ने महज 24 घंटों में हल करते हुए 4 आरोपियों को काबू कर लूट की...
article-image
पंजाब

अधिकारियों से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिए निर्देश

चंडीगढ़  :    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से भविष्य में राज्य में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को रोकने के लिए अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार...
Translate »
error: Content is protected !!