मायावती का सबसे बड़ा एक्शन – भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया-आकाश आनंद के ससुर को पार्टी से पहले निकाला

by
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बहुत बड़ा एक्शन लिया है। इस एक्शन से बहुजन समाज पार्टी के भीतर पारवारिक बिखराव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मायावती ने अपने भतीजे, जिन्हें कुछ समय पहले अपने उत्तराधिकारी के तौर पर पेश किया था, अब उन्हें पार्टी के ही सभी पदों से हटा दिया है।
अब आकाश आनंद बसपा में किसी भी पद पर नहीं रहेंगे। इसके साथ ही मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया है।
बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद राष्ट्रीय सचिव के पद पर थे। आकाश आनंद बसपा में मायावती के बाद प्रबल राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाते रहे हैं। हालांकि रविवार को मायावती ने बड़ा फैसला लिया, जिसमें आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाने का फरमान था। मायावती ने फैसले को पार्टी के हित में बताया है। लखनऊ में बसपा के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मायावती ने आकाश आनंद को हटाने का आदेश जारी किया।
मायावती ने लिए महत्वपूर्ण फैसले
मायावती ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी कि पार्टी और मूवमेंट के हित में संगठन से संबंधित अतिमहत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसके तहत आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाकर अलग कर दिया गया है। विज्ञप्ति के मुताबिक, मायावती ने आनंद कुमार और रामजी गौतम को पूरे देश के लिए पार्टी का नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया गया है।
पहले आकाश आनंद के ससुर को पार्टी से निकाला
अपने भतीजे से मायावती की नाराजगी की अटकलें उसी समय लग रही थीं, जब आकाश आनंद के ससुर को पार्टी के बाहर का रास्ता दिखाया गया। मायावती ने रिश्ते-नातों के महत्व से हटकर आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ और करीबी नितिन सिंह को बसपा से निकाला। उसके बाद मायवती ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर शर्तें तय की थीं, जिसमें आकाश आनंद के लिए भी अल्टीमेटम था। उत्तराधिकारी को लेकर कुछ कड़े इम्तिहान तय करना आकाश आनंद के लिए एक अल्टीमेटम माना गया था।
मायावती ने उत्तराधिकारी के लिए रखी थीं शर्तें
कुछ दिन पहले मायावती ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर शर्तें रखी थीं। उन्होंने ‘X’ पर किए पोस्ट में लिखा था- ‘कांशीराम की तरह ही मेरे जीते जी भी पार्टी और मूवमेंट का कोई भी वास्तविक उत्तराधिकारी तभी जब वो भी कांशीराम के अंतिम सांस तक उनकी शिष्या की तरह पार्टी और मूवमेंट को हर दुख-तकलीफ उठाकर उसे आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लगातार लगा रहे। साथ ही देशभर में बीएसपी के छोटे-बड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी पार्टी प्रमुख की ओर से निर्देश, निर्धारित अनुशासन और दायित्व के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जवाबदेह होकर पूरे तन, मन, धन से लगातार काम करते रहना जरूरी है।’
अपनी शर्तों के साथ मायावती ने आखिर में लिखा था- ‘इसी जिम्मेदारी के साथ खासकर कैडर के बल पर जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती और सर्वसमाज में जनाधार को बढ़ाने के साथ ही आगे भी हर चुनाव की तैयारी में पूरी दमदारी के साथ लगना है, ताकि बहुजन समाज की एकमात्र आशा की किरण बीएसपी को अपेक्षित और प्रतीक्षित सफलता मिल सके।’
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

सांसद मनीष तिवारी ने श्री चमकौर साहिब के गांवों को 52 लाख रुपये के फंड बांटे

विकास के लिए फंडों की नहीं आने दी जाएगी कमी; राज्य सरकार पंजाब के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध: कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी रोपड़ : श्री चमकौर साहिब, 26 मई: श्री आनंदपुर साहिब से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘सुक्खू भाया, सुक्खू भाया…जंगली मुर्गा किसने खाया’-हाथों में मुर्गे की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचा विपक्ष : सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

मुर्गा प्रकरण में धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज के विरोध में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में विपक्ष ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन एएम...
article-image
पंजाब

जालंधर ग्रुप के एनसीसी कैडेटों और छात्रों ने सिविल डिफेन्स मॉक ड्रिल का किया अभ्यास

जालंधर/दलजीत अजनोहा : एनसीसी ग्रुप मुख्यालय जालंधर के तत्वाधान में छ: एनसीसी बटालियनो के विभिन्न 250 शिक्षण संस्थानों ने सिविल डिफेन्स माँक ड्रिल का अभ्यास किया गया। बिग्रेडियर अजय तिवारी सेना मेडल ग्रुप कमांडर...
पंजाब

दलित चेतना मंच” की ओर से “दलित महा पंचायत” 6 दिसंबर को- डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस को समर्पित कार्यक्रम

दलित समाज को आ रही चुनौतियों पर होंगी चर्चा जालन्धर /होशियारपुर, दलजीत अजनोहा  :   भारतीय संविधान के शिल्पकार, आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रतन बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण...
Translate »
error: Content is protected !!