मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को किया जाएगा पूराः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा किया जा रहा है विकसित
शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में और अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रही है। प्रदेश भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है ताकि उन्हें यहां आकर सुखद यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 9000 होटल हैं तथा पर्यटकों की संख्या को देखते हुए होम-स्टे के संचालन को भी विनियमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर है तथा यहां पर 70 प्रतिशत तक वन क्षेत्र है इसलिए हिमाचल प्रदेश को उत्तर भारत के फेफड़े भी कहा जाता है।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने दुबई जाकर निवेशकों को पर्यटन तथा अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया है। हिमाचल प्रदेश में बर्फ से ढका क्षेत्र स्विट्जरलैंड से भी अधिक सुन्दर एवं आकर्षित लगता है। उन्होंने कहा कि मार्च तक कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया  को पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्येक जिला मुख्यालय को हेलीपोर्ट की सुविधा से जोड़ा जा रहा है। राज्य सरकार आपदा और आर्थिक तंगहाली के बावजूद हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को पटरी पर लाने में कामयाब हुई हैं तथा प्रदेश के सभी पर्यटक स्थलों पर रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में डेढ़ करोड़ से अधिक पर्यटक आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने युवाओं के लिए स्टार्ट-अप योजना लाने का वादा किया था, जिसे पूरा कर दिया गया है। 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के पहले चरण के तहत ई-टैक्सी योजना शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस योजना का दूसरा व तीसरा चरण भी शुरू किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर पर प्राप्त होंगे। राज्य सरकार ई-टैक्सी की खरीद के लिए युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान कर रही है तथा उन्हें निश्चित आय भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए भी राज्य सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेगी और 25 वर्ष तक उनसे बिजली की खरीद करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए आने वाले बजट में प्राकृतिक खेती पर आधारित एक योजना लाई जाएगी, जिससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार के इरादे मजबूत हैं और वर्ष 2026 तक अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने में सफल होंगे और वर्ष, 2032 तक हिमाचल को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाएंगे।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*सरकारी स्कूलों को लिया गोद……कैबिनेट रैंक मंत्री से लेकर डीसी, एसडीएम, जनप्रतिनिधि आए आगे*

एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अप्रैल। सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सुख की सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार करते हुए ‘अपना विद्यालयः स्कूल गोद लेने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शोंगटोंग-कड़छम परियोजना का पावर हाउस 80% पूरा, 2027 में शुरू होने की उम्मीद : सतलुज पर 450 मेगावाट की परियोजना से प्रदेश को मिलेगा 900 करोड़ वार्षिक राजस्व

स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में हिमाचल सरकार का बड़ा कदम एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता वाली शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना का पावर हाउस निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा : केवल सिंह पठानिया

माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप शाहपुर, 12 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*आबंटित धनराशि का करें सदुपयोग, गुणवत्ता का रखें ध्यान …विकास कार्यों के लिए निर्धारित लक्ष्योें को समयबद्व करें पूरा : DC बैरवा*

उपायुक्त ने की विकास खंडों में चल रहे कार्यों की समीक्षा एएम नाथ। धर्मशाला, 12 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए...
Translate »
error: Content is protected !!