कंजयाण के कालेज और हाई स्कूल में किया छात्राओं का मार्गदर्शन

by

हमीरपुर 13 सितंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय कंजयाण में ‘लैंगिक संवेदनशीलता एवं व्यवहार परिवर्तन’ विषय पर और राजकीय उच्च पाठशाला कंजयाण में ‘कॅरियर मार्गदर्शन एवं तनाव प्रबंधन’ पर कार्यशालाएं आयोजित कीं। इन कार्यशालाओं की अध्यक्षता टौणी देवी खंड की बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने की।
राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में सुकन्या कुमारी ने कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव जागृत करना तथा उन्हें पुरुषों के समान अवसर प्रदान करना है। प्रसिद्ध मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने भी इस विषय पर छात्राओं के साथ अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि लैंगिक संवेदीकरण से महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की भावना जागृत होगी जो विकास के नए मार्ग खोल सकती है।
उधर, राजकीय उच्च पाठशाला कंजयाण में आयोजित कार्यशाला के दौरान भी सुकन्या कुमारी और शीतल वर्मा ने छात्राओं को किशोरावस्था के दौरान आने वाली विभिन्न चुनौतियों तथा इनसे निपटने के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

चुनाड़ व ग्याणा क्लस्टर में अमरूद का पौधा रोपित कर एच.पी. शिवा परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों व बागवानों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के चालक व परिचालकों को 2 करोड़ रुपये का ओटीए-एनओटीए राशि जारीः उप-मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चालक यूनियन की हाल ही में हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर विचार करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HRTC में नहीं मिलेगी महिलाओं को 50 फीसदी छूट : 50 फीसदी छूट को घटाकर 25 फीसदी करने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी छूट को घटाकर 25 फीसदी करने की तैयारी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को घाटे से उबारने की कवायद के तहत सरकार यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जे.पी.नड्डा से भेंट : राज्य के विकास एवं उन्नति में उनसे सहयोग का किया आग्रह

नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की।  इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर...
Translate »
error: Content is protected !!