मासिक ई-पास के साथ 6 हफ्तों के भीतर कोविड वैक्सीनेशन अनिवार्यः डीसी

by
ऊना (28 अप्रैल)- पंजीकरण व्यवस्था लागू होने के बाद पंजाब व हिमाचल के बीच दैनिक रूप से कार्यों, व्यवसाय तथा नौकरी के लिए आने-जाने वालों के लिए मासिक ई-पास की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह ई-पास सशर्त दिए जा रहे हैं। मासिक ई-पास प्राप्त करने के बाद व्यक्ति का 6 सप्ताह के भीतर कोविड वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना पंजाब की सीमा के साथ सटा है, ऐसे में बहुत से व्यक्ति दैनिक रूप से पंजाब के पड़ोसी जिलों से नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए दैनिक आवाजाही करते हैं। ऐसे में वह मासिक पास के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं, लेकिन पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ-साथ उन्हें अपना पहचान पत्र भी बैरियर पर दिखाना होगा। ऐसे व्यक्तियों के लिए अगले 6 हफ्ते में कोविड का टीका लगवाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही उन्हें आम लोगों के साथ घुलने मिलने व सामूहिक कार्यक्रमों में शामिल न होने की हिदायत भी दी गई है।
राघव शर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण 28 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है तथा सभी जल्द से जल्द अपना कोविड वैक्सीन लगवाएं तथा महामारी को रोकने में सहयोग दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया …..हो जाइए सावधान

चंडीगढ़ : अब Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया है। Facebook ने नेटफ्लिक्स के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत प्राइवेट मैसेज के बदले डाटा का करार हुआ है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर….पेट-छाती में 4 गोलियां मारीं : 5 पीढ़ी के रिश्तेदार, 20 लाख वाली जमीन 8 करोड़ की हुई तो दुश्मन बने

जींद : हरियाणा में 5 पीढ़ी पुराने रिश्तेदारों के बीच जमीन के झगड़े में सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब 20 लाख प्रति एकड़ वाली जमीन के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधिकारी को वर्दी में ही देना होगा लेक्चर …नवंबर माह हर स्कूल में होगा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ। शिमला : जिला स्तरीय एनकॉर्ड नार्को समन्वय केंद्र की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित की गई। इस बैठक में फैसला लिया गया कि सभी पुलिस अधिकारी जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 मामलों में जारी की 1 लाख 67 हज़ार की राहत राशि : जतिन लाल

जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित रोहित जसवाल। ऊना, 28 मार्च। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में समानता का अधिकार दिलाने, जातिगत भेदभाव...
Translate »
error: Content is protected !!