मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ : महिला एवं बाल विकास विभाग ने लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

by
शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व भी बताया
भोरंज 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया।
शिविर की अध्यक्षता करते हुए भोरंज के बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत राम चौधरी ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान अगर किशोरियां और महिलाएं विशेष सावधानी बरतें और व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें तो वे कई गंभीर बीमारियों से बच सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों के दौरान खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेना चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि पारंपरिक मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करके हम कुपोषण, अनीमिया और कई अन्य बीमारियों से बच सकते हैं। शिशुओं में कुपोषण की समस्या की चर्चा करते हुए जीत राम चौधरी ने कहा कि किसी भी शिशु के जीवन के पहले 1000 दिन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान शिशुओं के पोषण का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने विद्यार्थियों को विभाग की योजनाओं से भी अवगत करवाया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अराधना ने भी मासिक धर्म के बारे में और खंड स्वास्थ्य शिक्षक अमरदीप शर्मा ने अनीमिया के कारणों, लक्षण और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्कूल के प्रबंधक करतार सिंह चौहान और प्रधानाचार्य मीनाक्षी पटियाल ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता मंे ग्यारहवीं कक्षा की हर्षिता पहले, आठवीं की श्रेजल दूसरे और ग्यारहवीं की प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में नौंवीं की छात्रा आरूजा प्रथम, आठवीं की अपूर्वा द्वितीय और नौंवीं की वंशिका तृतीय रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की प्रिया ने बाजी मारी। जबकि, नौंवीं की ईशा दूसरे और आठवीं कक्षा की शानवी तीसरे स्थान पर रही। इन सभी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम में वृत पर्यवेक्षक संतोष कुमारी, निशा चांगरा और पाठशाला के शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2026 में मिल सकती है राष्ट्रीय राजमार्ग द्रमण-जोत-चम्बा को स्वीकृति : पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बोले, सिंहुता में 32 करोड़ से स्थापित की जा रही सीवरेज प्रणाली का कार्य दो वर्षों के भीतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के 6 बागी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सुरक्षित रखा फैसला

एएम नाथ शिमला : हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 6 बागी विधायकों पर दल बदल कानून के तहत सरकार और बागी विधायको के वकीलों की दलीलों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीचौकी में नए उपमंडल कार्यालय को मंजूरी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय को शिमला से हमीरपुर स्थानातंरित करने के निर्णय का स्वागत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां निदेशक मंडल की 47वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान बोर्ड के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार छात्राओं से छेड़छाड़ के सरकारी स्कूल के आरोपी हेड टीचर निलंबित : पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, मोबाइल लेकर जांच आगे बढ़ाएगी पुलिस

एएम नाथ। जोगेंद्रनगर :  जोगेंद्रनगर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में चार छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी हेड टीचर  हरीश को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। एलिमेंटरी एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर मंडी ने मंगलवार...
Translate »
error: Content is protected !!