मासिक धर्म चक्र गर्व का विषय, शर्म का नहीं: सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 23 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि किशोरियों और महिलाओं में मासिक धर्म एक प्राकृतिक जैविक प्रक्रिया है। इसके लिए उन्हें स्वयं पर गर्व होना चाहिए। यह मासिक धर्म चक्र शर्म का नहीं, बल्कि गर्व का विषय है।
उन्होंने बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य जहां किशोरियों को मासिक धर्म की उपयोगिता से अवगत कराते हुए उन्हें इस अवधि में और अधिक व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सजग करना है, वहीं किशोरों भी को इस विषय पर और अधिक संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म प्रबंधन पर अब तक के प्रयासों के आकलन तथा फीडबैक हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग विद्यालयों में एक वृहद सर्वेक्षण करवा रहा है जिसके परिणाम सरकार तथा समुदाय से साझा किए जाएंगे।
इस अवसर पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन धीमान ने मासिक धर्म को किशोरियों के स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का महत्वपूर्ण इंडिकेटर बताते हुए इसके गरिमामय व स्वच्छतापूर्ण प्रबंधन पर बल दिया और इसे सामुदायिक स्वच्छता का अभिन्न अंग बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं मासिक धर्म का प्रबंधन गर्व और सम्मान से कर सकें, प्रयोग हुई मासिक धर्म संबंधी सामग्री का निदान पर्यावरण हितैषी ढंग से हो तथा उनकी निजता और गोपनीयता पर कोई आंच न आए, इसके लिए सामाजिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को मासिक धर्म संबंधी सामग्री के प्रयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता में उनकी उपयोगिता व इनके उपयुक्त निपटान की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर डाक विभाग के निरीक्षक संजीव कुमार ने सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में किशोरियों को विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने विद्यालय में जेंडर सेंसिटिव तथा जेंडर फ्रेंडली व्यवहारों व मासिक धर्म के उपयुक्त प्रबंधन हेतु की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवा विद्यार्थियों से इस पर खुलकर चर्चा करने का आह्वान किया, ताकि शर्म के स्थान गर्व ले और आत्मग्लानि का स्थान आत्मविश्वास ले।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय हमीरपुर की ओर से मासिक धर्म सामग्री के उचित निपटान हेतु विद्यालय में इंसीनरेटर स्थापित किया गया तथा किशोरियों को सैनिटरी पद बांटे गए। कार्यक्रम में इको फ्रेंडली मासिक धर्म प्रबंधन पर नारा लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में भूमिका, निवेदिता और रितिका क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में शगुन चौहान, चेतना और कोमल क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर मासिक धर्म से जुड़े मिथकों, वैज्ञानिक तथ्यों और उसके सुरक्षित व उचित प्रबंधन से जुड़ी प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, साथ में गए आपने साथ विक्रमादित्य सिंह : प्रधानमंत्री से मिलकर बिजली रॉयल्टी और बीबीएमबी में मांगेंगे हिस्सेदारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार दोपहर बाद राजधानी शिमला से नई दिल्ली गए। मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम बिजली रॉयल्टी, बीबीएमबी में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शूटर ने डिप्टी सीएम अग्निहोत्री और एमएलए कालिया से अब मांगी माफी, कहा- गलती से…मेरी गलती के लिए मेरे को माफ कर दिया जाए

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । ऊना : डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और गगरेट के एमएलए राकेश कालिया को जान से मारने की धमकी देने वाला शार्प शूटर ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह फुलाकर बैठ गए : कंगना रणौत

मंडी :  मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने सिमसा स्थित अपने घर के समीप जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विक्रम भैया को प्यार से राजा बेटा कहा तो वह मुंह...
Translate »
error: Content is protected !!