मास्क न पहनना व नाइट कफ्र्यू के दौरान गैर जरुरी यातायात पर होगी कार्रवाई,  कफ्र्यू के उल्लंघन पर 28 मामले दर्ज, मास्क न पहनने पर 471 चालान : एस.एस.पी

by

लोग कोविड संबंधी निर्देशों को गंभीरता से अपनाएं

होशियारपुर  : कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोविड निर्देशों का सही ढंग से पालन इस वायरस के और फैलाव को रोकने में बहुत कारगर साबित हो सकता है व सभी को मास्क पहनने, एक दूसरे से जरुरी दूरी बनाकर रखने आदि को प्राथमिकता देनी चाहिए।
रात के कफ्र्यू संबंधी एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि जिले में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कफ्र्यू जारी है व लोगों को इस समय के दौरान गैर जरुरी यातायात से परहेज करना चाहिए ताकि कोरोना वायरस की असरदार ढंग से रोकथाम की जा सके। उन्होंने कहा कि रात के कफ्र्यू का पूरी तरह से पालन के साथ-साथ लोगों को घरों से बाहर निकलते समय मास्क अनिवार्य तौर पर पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क पहनने के अलावा, समय-समय पर हाथ धोने व एक दूसरे से बनती दूरी को बरकरार रखना भी अति जरुरी है, जिस संबंधी किसी भी तरह की लापरवाही न अपनाई जाए।
लोगों को मास्क पहनने की पुरजोर अपील करते हुए नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से कोरोना के बढ़ रहे केसों के संदर्भ में चौकसी बढ़ा दी गई है व मास्क न पहनने वालों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों में मास्क न पहनने पर 471 चालान किए गए। उन्होंने बताया कि इसी तरह रात के कफ्र्यू उल्लंघन संबंधी 28 मामले दर्ज किए गए हैं।
एस.एस.पी ने जिले में बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोनों के निवासियों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशासन के सहयोग के साथ कोविड की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें ताकि यह वायरस आगे न फैल सके। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य संकट पर लोगों के सहयोग से नकेल कस कर पंजाब सरकार के मिशन फतेह को अमली जामा पहनाया जा सकता है।
कोविड वैक्सीन संबंधी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिला पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों का स्थानीय पुलिस लाइन अस्पताल में टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 1700 के करीब पुलिस कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुकी है, जिनमें से 1100 के करीब दोनों डोज लगवा चुके हैं व 600 के करीब कर्मचारिों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : शुल्क है इतना, ऐसे करें आवेदन

एएम नाथ। निरमंड : 14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

28 फरवरी से दो दिवसीय चम्बा प्रवास पर रहेंगे केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू

स्टेडियम तीसा और इंडोर स्टेडियम सलूणी की रखेंगे आधारशिला एएम नाथ। चंबा : संसदीय और अल्पसंख्यक मामलें मंत्री किरेन रिजिजू 28 फरवरी से 1 मार्च तक दो दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता...
article-image
पंजाब

प्रिंसिपल परविंदर सिंह ने गांव सोना में विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के संबंध में ग्रामीणों से की बातचीत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह ने कॉलेज स्टाफ सदस्यों की मौजूदगी में क्षेत्र के गांव सोना में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
Translate »
error: Content is protected !!