मास्क लगाने की अपील : 13 दिन में 16 से 40 हुए कोरोना के मरीज़, संक्रमण दर भी 10 प्रतिशत के पार

by

जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जिलावासियों से की मास्क लगाने की अपील
ऊना : 14 जुलाई 2022- ऊना जिला में वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण एक बार पुनः बढ़ने लगा है। पहली जून को जिला ऊना में सिर्फ चार कोरोना संक्रमित मरीज ही थे। जबकि प्रथम जुलाई को कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 हो गई थी, वो अब बढ़कर 40 तक पहुंच गई है। जिला में कोरोना वायरस की संक्रमण दर भी 10.18 प्रतिशत पहुंच गई है, जिनमें रैट टैस्ट की पॉजीटिविटी दर 15.68 प्रतिशत तथा आरटीपीसीआर की 5.26 प्रतिशत हो गई है।
उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। 13 जुलाई को कोविड-19 की जांच के लिए लिए गए 99 नमूनों में से 11 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऊना जिला में महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक 18 हजार 789 व्यक्ति इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 18 हजार 468 व्यक्ति इलाज के उपरांत ठीक हो चुके हैं, जबकि 279 व्यक्तियों की इस महामारी के कारण मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान छेड़ा है। इस अभियान के तहत जिला के 5 लाख 687 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि 4 लाख 89 हजार 373 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।
डीसी ने एहतियात बरतने की अपील
जिलाधीश राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बजट के दिन सोना धड़ाम! 9000 हुआ सस्ता, 10 ग्राम का रेट देख उड़ जाएंगे होश

बजट वाले दिन सोने ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त टूट देखने को मिली थी, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। हालात ऐसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने की गोद भराई की रस्म

बालिका का मनाया जन्मोत्सवए एम नाथ, चम्बा : जिला चम्बा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बालिका जन्मोत्सव मनाने के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर बल दे रही है। संजय अवस्थी आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलियाह में : MLA इंद्र दत्त लखनपाल ने बलियाह में किया

बड़सर 25 फरवरी :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलियाह में कबड्ड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!