मास्टर ने भर दी मांग : ‘ये मेरी स्टूडेंट थी,  मैं इसे पढ़ाता था। इसके ऊपर फीस भी बहुत हो गया : इससे शादी कर लिया तो आप हमें आशीर्वाद दें

by

नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कभी बेहद मजेदार होते हैं तो कभी एकदम हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है।

                       वायरल वीडियो में एक अधेड़ शख्स दिख रहा है, जो एक लड़की की मांग में सिंदूर डाल रहा है। लड़की किसी स्कूली ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि लड़की ने स्कूल की फीस नहीं भरी तो टीचर ने उससे कथित तौर पर शादी कर ली।  इंस्टाग्राम पर वीडियो सामने आने के बाद लोग वीडियो में नजर आ रहे अधेड़ शख्स को कलयुगी और मौकापरस्त बता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो में अधेड़ शख्स कुर्ता-लुंगी पहने हुए है और उसके गले में गेंदों के फूल की माला है।  वहीं लड़की एक नीले रंग की स्कूल की ड्रेस में है और उसके गले में भी गेंदे के फूल की माला है। वीडियो में अधेड़ पांच बार लड़की की मांग भरता है और कहता है, ‘ये मेरी स्टूडेंट थी,  मैं इसे पढ़ाता था। इसके ऊपर फीस भी बहुत हो गया। दस हजार हो गए थे और ये दे नहीं पा रही थी। तो मैंने सोचा क्या किया जाए। हमने इससे शादी कर लिया तो आप हमें आशीर्वाद दें। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘फीस जमा नहीं कर पाने पर बूढ़े मास्टर ने अपनी स्टूडेंट के साथ शादी कर ली!

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ : नीतीश कुमार को चुना गया NDA विधायक दल का नेता

पटना: नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार अब रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बैठक में...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने विदेश मंत्री से की नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के कार्य में तेजी लाने की मांग

नवांशहर, 16 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलकर नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र को शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यहां बागियों का स्वागत, वहां अपने ही घर में बगावत :

कांग्रेस से आए नेताओं की भाजपा में आवभगत से पार्टी के कई नेता नाराज स्वागत समारोह से गायब रहे दिग्गज, कुछ पार्टी के खिलाफ जाने को तैयार नालागढ़ भाजपा में नहीं थम रहा बवाल...
हिमाचल प्रदेश

स्ट्राॅबेरी की खेती से प्रति माह अर्जित कर रहे 45 से 50 हज़ार रूपये : विवेक जोशी प्राकृतिक विधि से तैयार कर रहे विंटरडाॅन व कामारौसा किस्म की स्ट्राॅबेरी

स्ट्राॅबेरी की खेती से विवेक को मिल रही एक अलग पहचान ऊना – केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर बेराजगार युवा आत्मनिर्भर होकर...
Translate »
error: Content is protected !!