माहिलपुर से जेजों व कोट फतूही सड़कें बनाने की मांग को लेकर अंबदेकर सैना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

by

गढ़शंकर। अंबेदकर सेना पंजाब की ओर से मंगलवार को एसडीएम गढ़शंकर के जरिए मुख्यमंत्री पंजाब को माहिलपुर से जेजों व कोट फतूही को जाने वाली सड़क का निर्माण जल्द करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसकी एक कापी पीडब्ल्यूडी मंत्री पंजाब व डिप्टी कमिशनर होशियारपुर को सौंप गई। इस दौरान अंबेदकर सैना के सदस्यों ने बताया कि उक्त दोनों सड़कें श्री गुरू रविदास महाराज जी की चरनछोह प्राप्त धरती खुरालगढ़ साहिब व अन्य धार्मिक स्थानों को गढ़शंकर से नंगल की ओर जाने वाली सड़क के हालात बद से बदतर हो चुके है। श्री गुरू रविदास जी को मानने वाले लोग भारत के अलग-अलग स्थानों से हजारों की संख्या में हर रोज नतसमस्तक होने के लिए श्री खुरालगढ़ साहिब को जाते हैं। सड़क की हालत खस्ता होने के कारण यहां रोजाना कोई न कोई हादसा होता रहता है। धार्मिक स्थानों पर जाने वाले लोग व राहगीर हर रोज सड़क की हालत खराब होने के कारण हादसों का शिराक होते हैं। पिछले कुछ ही महीनों में हुई दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जिस कारण माहिलपुर से जेजों व माहिलपुर से कोट फतूही को जाने वाली सड़की हालत खराब होने के कारण इस सड़क ने खूनी सड़क का रूप धारण कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांग को पूर्ण करते हुए जल्द स जल्द इस सड़क पर काम शुरू करवाया गया। यदि सरकार की ओर से 20 दिनों में यदि सड़क के निर्माण का कार्य शुरू न किया गया तो भविष्य में संघर्ष करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनाव की तारीखें घोषित : 12 नवंबर को मतदान , 8 दिसंबर को होगी वोटो को गिनती

नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा करते हुए 12 नवंबर को मतदान करने की एलान कर दी ही। चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तिथियों की...
article-image
पंजाब

सोमवार को नवांशहर और मंगलवार को गढ़शंकर कार्यालय में आयोजित होगा ग्लोबल स्टडी वीज़ा सेमिनार : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर/ नवांशहर : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कंवर अरोड़ा ने बताया कि 13 जुलाई को नवांशहर और 14 जुलाई को गढ़शंकर कार्यालय में ग्लोबल स्टडी वीज़ा सेमिनार आयोजित होने जा रहा है। उन्होंने...
article-image
पंजाब

44 गांवों की जमीन का किया जा रहा है अधिग्रहण, सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा : अरविंद प्रकाश वर्मा

कैंपों के दौरान संबंधित गांवों के जमीन के मालिकों से प्राप्त की जाएंगी फाइलें होशियारपुर, 26 दिसंबर :  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फगवाड़ा-होशियारपुर सहित बाईपास (एन.एच 344बी) और होशियारपुर-ऊना तक...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने जापान में MoU साइन किया, राज्‍य के लिए सुरक्षित किया 500 करोड़ रुपये का निवेश

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने जापान दौरे के तीसरे दिन राज्य के लिए ₹500 करोड़ का महत्वपूर्ण निवेश सुरक्षित किया है। इस दौरान, जापान की प्रमुख स्टील कंपनी आइची...
Translate »
error: Content is protected !!