मिंजर मेला 2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय पूल एवं स्नूकर प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

by

एएम नाथ। चम्बा : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के उपलक्ष्य में आज चंबा जिला पुलिस मुख्यालय में जिला स्तरीय पूल एवं स्नूकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिवानी मेहला जी एएसपी चम्बा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रथम शॉट खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आयोजन समिति को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को नशे से दूर रखने एवं सकारात्मक दिशा देने में सहायक सिद्ध होते हैं।
प्रतियोगिता में जिले भर से कई प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता आगामी तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी एवं नकद राशि प्रदान की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में जिला सनूकर एन्ड पूल एसोसिएशन चम्बा के अध्यक्ष शक्ति प्रसाद चौहान, सचिव अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष धीरज बडियाल, सदस्य तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

ऊना, 15 जुलाई। पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारणवश रिक्त हुए पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान ओवर स्पीडिंग के कारण जाती : डॉ. हरप्रीत भाटिया

आईवीवाई अस्पताल,  होशियारपुर  के डॉक्टरों ने गोल्डन ऑवर कान्सेप्ट के महत्व को समझने की आवश्यकता पर बल दिया होशियारपुर : “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर राज्य स्तरीय साहित्य समारोह आयोजित : हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से साहित्यकारों ने लिया हिस्सा

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम का राष्ट्रभक्ति साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के उपलक्ष्य पर आज हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित : बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सहित घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!