मिल की चिमनियों से राख की रफ्तार हुई तेज : प्रशासन से कार्रवाई की मांग

by

नवांशहर। शहर में शुगर मिल की चिमनी से गिरने वाली राख थमने की बजाए और तेज हो गई है। पिछले दो-तीन दिनों के मुकाबले शनिवार रात व रविवार को इसकी मात्रा पहले से काफी ज्यादा रही तथा राहगीर व शहर के आम लोग इसके चलते काफी परेशानी झेल रहे हैं। बता दें कि 22 नवंबर को नवांशहर की चीनी मिल शुरू हुई थी। इसके अगले ही दिन शहर में राख गिरनी शुरू हो गई। पहले तो लोगों ने समझा कि मिल की शुरूआत में शायद दो-तीन दिन राख गिरेगी तथा बाद में ये हट जाएगी, क्योंकि पिछले चार-पांच साल में ऐसा ही हो रहा था। लेकिन इस बार राख गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, तो ये थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले लगातार छह दिनों से न सिर्फ राख लोगों को परेशान कर रही है, बल्कि इसकी मात्रा भी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में राख के लोगों की आंखों में पड़ने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। रविवार को जब लोग उठे, तो घर-आंगन, छत व बाहर सूख रहे कपड़े हर ओर राख ही नजर आ रही थी। हालात ये हैं कि लोगों के हाथों में झाड़ू ही रहता है, क्योंकि एक बार सफाई करने के दो-तीन घंटे बाद ही फिर से राख की वजह से घर-आंगन गंदा हो जाता है। डाक्टरों का कहना है कि आंख में राख पड़ने से कई बार कई-कई घंटों तक जलन हो सकती है तथा इससे आंख को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसके अलावा राख की वजह से अस्थमा के मरीजों को भी नुकसान पहुंच सकता है। पर्यावरण प्रेमियों ने प्रशासन से मांग की है कि शुगर मिल व को-जनरेशन प्लांट की इस राख को तुरंत बंद करवाया जाए, ताकि शहर के लोगों को साफ हवा मिल सके।
मिल व को-जनरेशन प्लांट की करवाई जाएगी जांच – डीसी
डिप्टी कमिश्नर नवजोत पाल सिंह रंधावा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ गया है तथा वे इसे प्राथमिकता के आधार पर चैक करवाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण या शहर के लोगों के स्वस्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में एसडीएम गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर, 12 नवंबर :  पिछले कई दिनों से श्री आनंदपुर साहिब को नया ज़िला बनाने की चल रही चर्चाओं का जहाँ लोगों ने स्वागत किया है, वहीं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को प्रस्तावित नए ज़िले...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने किया प्रदेश के हर वर्ग का समान विकास: सुंदर शाम अरोड़ा

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने 25.18 लाख रुपए की लागत से भगवान वाल्मीकि चौक व गेट के नवीनीकरण की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 23 दिसंबर: विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि दुनिया के कोने-कोने...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल में प्रिसीपल सहित तीन और पाजिटिव, तीन अध्यापक पहले पाजिटिव आए थे

चार सौ से ज्यादा अव तक सैंपल लिए जा चुके गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में तीन कोरोना अध्यापकों के पाजिटिव आने के बाद सेहत विभाग दुारा की जा रही कोरोना की संैपलिग...
article-image
पंजाब

बहबल कलां गोलीकांड : राज्य सरकार बहबल कलां गोलीकांड मामले में जल्द ही अदालत में चालान करेगी पेश

चंडीगढ़ : कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा के नेताओं एडवोकेट अमर सिंह चाहल,पाल सिंह फ्रांस और बलविंदर सिंह शामिल के साथ मीटिंग की और मीटिंग के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!