मिशन शक्ति-पालना योजना के तहत क्रैच कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

by
एएम नाथ।  मंडी, 5 मार्च :  बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर जितेन्द्र सैनी ने जानकारी दी कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मिशन शक्ति-पालना योजना के अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी-एवं-पालना केंद्रों में क्रैच कार्यकर्ता तथा क्रैच सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए स्थानीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन केंद्रों में समेकित बाल विकास सेवाओं के साथ कामकाजी महिलाओं के बच्चों की उचित देखभाल और सुरक्षा के लिए डे-केयर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि क्रैच कार्यकर्ता को 5500 रुपये तथा क्रैच सहायिका को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। नगर निगम मंडी के वार्ड भगवाहन (दरम्याना-2), थनेहड़ा (थनेहड़ा-1), सुहड़ा (लोअर सुहड़ा-2) और नेरचौक के वार्ड नंबर 2 ढांगू केंद्र में क्रैच कार्यकर्ता और क्रैच सहायिका के दोनों पदों को भरा जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। उपमंडल बल्ह से संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27 मार्च को एसडीएम कार्यालय बल्ह तथा उपमंडल सदर से संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 28 मार्च को एसडीएम कार्यालय मंडी में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि क्रैच कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी तथा उनकी आयु अधिसूचना जारी होने की तिथि को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक संबंधित पालना केंद्र के फीडर क्षेत्र से होना आवश्यक है तथा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। क्रैच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा सहायिका के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित 25 मार्च तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर में जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर के दूरभाष नंबर 01905-225540 या संबंधित पर्यवेक्षक अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद श्री हर्ष महाजन की पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से शिष्टाचार भेंट की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विंटर कार्निवल का पांचवा दिन रहा जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के कलाकारों के नाम

शिमला 29 दिसम्बर – शिमला विंटर कार्निवल के पांचवे दिन जिला चम्बा, मण्डी, सिरमौर और शिमला के सांस्कृतिक दलों ने लोगों का मनोरंजन किया। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ लोक गायिका मनसा पंडित, स्वर साधना कला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

त्यौहार, जीवन प्रबंधन का आधार – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हमारे त्यौहार हमारे जीवन प्रबंधन का आधार हैं और हम सभी को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतिम संस्कार के बदले रिश्तेदारों ने रखी शर्त : पत्नी ने खुद ही उठा ली पति की अर्थी, दी मुखाग्नि

 छत्तीसगढ़ के कोरिया के एक गांव में हुआ, जहां एक शख्स की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी से तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. जब तक...
Translate »
error: Content is protected !!