मिशन शक्ति-पालना योजना के तहत क्रैच कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

by
एएम नाथ।  मंडी, 5 मार्च :  बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी-सदर जितेन्द्र सैनी ने जानकारी दी कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मिशन शक्ति-पालना योजना के अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी-एवं-पालना केंद्रों में क्रैच कार्यकर्ता तथा क्रैच सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए स्थानीय महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन केंद्रों में समेकित बाल विकास सेवाओं के साथ कामकाजी महिलाओं के बच्चों की उचित देखभाल और सुरक्षा के लिए डे-केयर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि क्रैच कार्यकर्ता को 5500 रुपये तथा क्रैच सहायिका को 3000 रुपये प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा। नगर निगम मंडी के वार्ड भगवाहन (दरम्याना-2), थनेहड़ा (थनेहड़ा-1), सुहड़ा (लोअर सुहड़ा-2) और नेरचौक के वार्ड नंबर 2 ढांगू केंद्र में क्रैच कार्यकर्ता और क्रैच सहायिका के दोनों पदों को भरा जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है। उपमंडल बल्ह से संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27 मार्च को एसडीएम कार्यालय बल्ह तथा उपमंडल सदर से संबंधित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 28 मार्च को एसडीएम कार्यालय मंडी में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि क्रैच कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी तथा उनकी आयु अधिसूचना जारी होने की तिथि को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक संबंधित पालना केंद्र के फीडर क्षेत्र से होना आवश्यक है तथा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। क्रैच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा सहायिका के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित 25 मार्च तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर में जमा कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर के दूरभाष नंबर 01905-225540 या संबंधित पर्यवेक्षक अथवा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की सीमित मात्रा में बिक्री के आदेश : आपातकालीन वाहनों को मिलेगी डीजल पेट्रोल भरवाने की प्राथमिकता

धर्मशाला, 02 जनवरी :   जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने ट्रक चालकों की हड़ताल के दृष्टिगत जिले के पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल- डीजल का न्यूनतम रिजर्व बनाए रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ट्रक ऑपरेटरस को किया जागरूक

ऊना : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज ट्रक ऑपरेटर यूनियन ऊना में सड़क सुरक्षा जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना रमेश चंद कटोच ने सुरक्षा से संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भारी बारिश से कई सड़कें बंद, PWD ने कुछ घंटों में किया बहाल; मानसून में 29.22 करोड़ का नुकसान

एएम नाथ।   हमीरपुर, 19 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुई भारी बारिश से कई क्षेत्रों में भूस्खलन और पेड़ गिरने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बनखंडी में स्थापित होगा भारत का पहला आईजीबीसी प्रमाणित चिड़ियाघर – बनखंडी चिड़ियाघर में पशु बेड़े स्थापित करने के लिए सी.जेड.ए. से मिली मंजूरी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में बनखंडी में बनने वाला ‘दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान’ भारत का पहला चिड़ियाघर होगा जिसे...
Translate »
error: Content is protected !!