मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर को किया जाएगा प्रशिक्षित : पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

by

ऊना, 4 सितम्बर – डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार की अध्यक्षता किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देशय मिस्री, कारपेंटर, और बार बाइंडर को महत्वपूर्ण ज्ञान और कौशल प्रदान करना है जिससे वे सुरक्षित और गुणवत्ता वाले भवन निर्माण कर सकें। हिमाचल प्रदेश में अधिकांश भवन गलत ढंग से डिजाइन एवं निर्माण किये गए हैं। गलत डिज़ाइन से बनाई गई आरसीसी सरंचनाओं के गिरने का हर समय खतरा बना रहता है जिसका जीवन्त उदाहरण हम इस बर्ष के मानसून सीजन एवं पिछले कई बर्षों में देख चुके है। जीवन भर की कमाई से बने भवन एवं घर ताश की पत्तों की तरह ढह जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं जोखिम को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा मिस्री कारपेंटर एवं बार बाइंडर को भूकंप रोधी भवन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित है की आगामी बर्षों में अप्रशिक्षित मिस्री कारपेंटर एवं बार बाइंडर को सरकारी योजनाओं (मनरेगा व पंचायती राज) में कार्य करने का अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा एवं आम जनता भी अप्रशिक्षित मिस्री कारपेंटर एवं बार बाइंडर के भरोसे में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी एवं अपने परिजनों की जान जोखिम में नहीं डालना चाहेंगे।
इस प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड अम्ब के नारी चिंतपूर्णी, घंघरेट, भटेड़, टकारला एवं लोहरा अप्पर पचायतों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से उपस्थित प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल ने सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के मूल विषयों के बारे में बताया। उन्होंने बताया इस प्रशिक्षण शिविर में लिखित ज्ञान के साथ -साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी प्रतिभागियों को प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर मेंजिला ऊना के मिस्री, कारपेंटर, और बार बाइंडर भाग लेकर अपना कौशल विकास कर सकते है। प्रशिक्षण शिविर में सभी दिन हाजिर होने पर प्रतिभागियों को मानदेय, एक दिन का आने जाने का किराया एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रतिभागी जिला ऊना का स्थाई निवासी होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी आपदा प्रबंधन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1077 से भी प्राप्त की जा सकती है।
इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग से सुशील कुमार प्रवक्ता, मनोज कुमार प्रवक्ता, दीपिका पंडित प्रवक्ता, मुनीश कुमार प्रवक्ता भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अगर कानून में कोई बदलाव करना पड़ा तो उसे भी करेंगे – भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा : सीएम सुख्खू

एएम नाथ। शिमला : भोटा अस्पताल को राधा स्वामी सत्संग के सिस्टर संगठन को दिया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार एक ऑर्डिनेंस लाएगी। यह शब्द ओक ओवर शिमला में पत्रकारों से बातचीत दौरान मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल टैक्स बैरियर नीति व आबकारी नीति 2026-27 को स्वीकृति प्रदान : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय

महिला होम गार्ड स्वयंसेवकों को 26 सप्ताह का मातृत्व अवकाश प्रदान करने का निर्णय सीबीएसई स्कूलों के लिए कुल 600 पदों के सृजन को स्वीकृति एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ पुस्तक का राज्यपाल ने विमोचन किया

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोकभवन में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. श्रीकांत बाल्दी द्वारा लिखित पुस्तक ‘माय हिमाचल, माय जर्नी’ का विमोचन किया। यह पुस्तक डॉ. श्रीकांत बाल्दी की प्रशासनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगात खाना-ऊना वाया हंडोला बस सेवा को वीरेंद्र कंवर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 26 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जगात खाना से ऊना वाया हंडोला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंवर ने...
Translate »
error: Content is protected !!