मुकदमों और दबाव से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल नहीं टूटेगा : जयराम ठाकुर

by

घुमारवीं में भाजपा कार्यकर्ताओं का अनशन खत्म, जयराम ठाकुर ने पिलाया जूस

कानून के अनुसार काम करें अधिकारी, राजनीतिक दबाव से रहें दूर : जयराम

एएम नाथ। बिलासपुर/घुमारवीं : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुरुवार को घुमारवीं पहुंचकर लंबे समय से अनशन पर बैठे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। उन्होंने कहा कि अनशन समाप्त हुआ है, लेकिन भाजपा का संघर्ष समाप्त नहीं हुआ है। पार्टी इस मामले को आगे भी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उठाती रहेगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा संघर्ष से डरने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मुकदमे दर्ज करके, प्रशासनिक दबाव बनाकर और पुलिस तंत्र का इस्तेमाल कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे दबाव से भाजपा कार्यकर्ता न डरेंगे और न पीछे हटेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों को भी संविधान और कानून के अनुसार काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को किसी राजनीतिक दल या सरकार के दबाव में आने के बजाय अपनी शपथ और कानून के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारें स्थायी नहीं होतीं, इसलिए अधिकारियों को अपने भविष्य को किसी सरकार के भविष्य से नहीं जोड़ना चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि घुमारवीं में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के विरोध में अनशन शुरू किया था। उनके अनुसार, एक सप्ताह से अधिक समय तक अनशन के बावजूद शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस तत्काल मुकदमे दर्ज कर देती है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के लिए अलग-अलग मापदंड नहीं हो सकते।
जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर राजनीतिक दबाव के जरिए विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक अधिकारों और कानून के साथ किसी भी कथित भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कानून के दायरे में रहकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने किया 25 लाख से रक्कड़ में बनने वाले पार्क का भूमिपूजन

ऊना, 12 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रक्कड़ कॉलोनी में लगभग 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सतपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता : प्रधानाचार्य रुचि रमेश

विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आरकेएमवी में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शिमला, 05 अगस्त – विश्व स्तनपान सप्ताह, 2023 के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय लोंगवुड़ शिमला के संयुक्त तत्वावधान...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

संजौली में हुई चोरी के मामला : मनीमाजरा से 7.50 लाख के गहने बरामद -“चिटा गेंग” निशाने पर

एएम नाथ। शिमला शिमला पुलिस ने संजौली में हुई चोरी के एक मामले मे अब तक 7.50 लाख मूल्य के गहने बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली है। ये सारी बरामदगी ASP सुनील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी में जमा एक काॅमर्स में 18 अगस्त तक करें आवेदन

ऊना : 1 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूवेला की प्रधानाचार्य अनूपा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेएनवी पेखुबेला में काॅमर्स संकाय में जमा एक हेतू 17 रिक्तियां पाश्र्व आधार पर भरी जाएंगी।...
Translate »
error: Content is protected !!