मुक्तसर और फरीदकोट में धरना देने पहुंचे सैकड़ों किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, मोगा में झड़प

by

मोगा : शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए गए किसानों के विरोध वीरवार को मुक्तसर में कई किसान सड़कों पर उतर आए। यहां किसान सड़कों पर धरना देकर रोष जताने पहुंचे थे। हालांकि पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।
वीरवार को मुक्तसर के बठिंडा रोड पर सरकार के खिलाफ रोष धरना देने की तैयारी कर रहे किसानों को मुक्तसर पुलिस ने हिरासत में ले लिया लिया। सुबह करीब 11 बजे किसान नेता बठिंडा रोड पर धरना देने के लिए पहुंचे थे और वहां पर धरना देने की तैयारियां शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस को इसका पता लगा तो पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों को तुरंत डिटेन कर लिया। पुलिस किसानों को पुलिस की गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई।

मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारी किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए कहा कि वह तो शांत तरीके से प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन राज्य सरकार पुलिस प्रशासन की मदद से उन्हें हिरासत में लेकर उनके संघर्ष को दबाना चाह रही है। पिछले दिनों भी चंडीगढ़ जा रहे किसानों को हिरासत में लेकर संघर्ष को दबाने की कोशिश की गई थी। आज फिर एक बार पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर संघर्ष को दबाने की कोशिश ही है।

बता दें कि वीरवार को संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से राज्य भर में सरकार के खिलाफ डिप्टी कमिश्नर दफ्तरों के समक्ष धरना देने का एलान किया था। इससे पहले वे बठिंडा रोड पर बाइपास पर पुलिस लाइन से पहले जैसे ही धरना लगाने की तैयारी कर रहे थे वैसे ही पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया और धरना नहीं लगाने दिया।

मोगा में भी किसानों और पुलिस के बीच झड़प
मोगा में किसान डीसी दफ्तर का घेराव करने जा रहे किसानों की पुलिस के साथ धक्का मुक्की हो गई। मोगा किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से मोगा डीसी दफ्तर घेराव करने जाते समय मोगा के गांव तलवंडी भगरिया में पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस की गाड़ी को धक्का देकर साइड कर दिया और डीसी दफ्तर की लिए रवाना हो गए। पुलिस किसानों को रोकने में नाकाम रही।
फरीदकोट में धरना देने पहुंचे 200 किसानों को हिरासत में लिया
फरीदकोट में जिला पुलिस ने अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाइवे पर धरना देने पहुंचे लगभग 200 किसानों को हिरासत में ले लिया। किसान गांव पक्का के पास हाइवे जाम करने की योजना बना रहे थे। किसानों का यह प्रदर्शन खनौरी और शंभू बॉर्डर पर हुई कार्रवाई के विरोध में था। वहां एक दिन पहले किसानों को हटाया गया था और किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया था।
प्रदर्शनकारी किसानों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि राज्य सरकार केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रही है। किसानों ने कहा कि 13 महीने से चल रहे उनके मोर्चे को जबरन समाप्त करवाया गया है। किसानों ने सरकार पर दोहरी नीति का आरोप लगाया। उनका कहना है कि एक तरफ सरकार ने बातचीत का नाटक किया और दूसरी तरफ साजिश रची।

डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसानों को पहले ही चेतावनी दे दी थी कि हाईवे जाम नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में आठ जून से चौदह जून तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा : रविंदर बिंदु भूंबलां

सात जून को सुबह सात वजे शोभा व कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्री राधा कृष्ण मंडल, माँ ज्वाला जी जागरण कमेटी व समूह संगत द्वारा आठ जून से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शक्ति दुबे बनीं टॉपर- यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट जारी….50 कैंडिडेट्स की लिस्ट

नई दिल्ली।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की थी और 7 जनवरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2.27 करोड़ रुपए ठगे : 11 दिनों तक रखा रिटायर अफसर को डिजिटल अरेस्ट

रांची  : साइबर क्रिमिनल के एक गैंग ने रांची में रहने वाले कोयला कंपनी के एक रिटायर अफसर को 11 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 2.27 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जेल...
article-image
पंजाब

फतेहगढ़ साहिब में बोलीं प्रियंका गांधीः कहा- भाजपा सरकार में लोगों के जीवन में कोई प्रगति नहीं हो रही

फतेहगढ़ साहिब। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए पूछा कि यदि देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि हो रही है तो लोगों के जीवन...
Translate »
error: Content is protected !!