मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया अधिकारियों के साथ अनुभव सांझा फीडबैक भी ली :

by
ज्ञानेश कुमार ने कांगड़ा तथा चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना की
एएम नाथ।  धर्मशाला पालमपुर, 6 जून: भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त माननीय श्री ज्ञानेश कुमार आज पालमपुर उपमंडल के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने उपमंडल के विभिन्न प्रशासनिक/चुनाव अधिकारियों के साथ चुनावों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने को लेकर अधिकारियों के साथ अपने व्यापक अनुभव साझा किए, साथ ही चुनावी प्रक्रिया के दौरान सामने आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं और अधिकारियों की शंकाओं का मौके पर ही निवारण किया।
प्रशासनिक बैठक के उपरांत, श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध ‘वाह टी इस्टेट’ (Wah Tea Estate) का दौरा किया। पालमपुर की प्राकृतिक खूबसूरती और सुरम्य वादियों को निहारते हुए उन्होंने यहाँ के नैसर्गिक सौंदर्य की जमकर सराहना की। इस मौके पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें पालमपुर में संचालित हो रही विभिन्न पर्यटन गतिविधियों व भविष्य की संभावनाओं से भी अवगत करवाया। अपने इस भ्रमण के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने चाय के बागानों में जाकर चाय उत्पादन की बारीकियों को समझा और चाय फैक्ट्री में हरी पत्तियों से अंतिम उत्पाद (चायपत्ती) तैयार होने की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी हासिल की।
इससे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने बृजेश्वरी मंदिर कांगड़ा तथा चामुंडा मंदिर में पूजा अर्चना की तथा मंगलकामना की। उन्होंने ऐतिहासिक कांगड़ा किला का भी भ्रमण किया।
इस मौके पर उनके साथ, कृषि विश्विद्यालय की कुलसचिव डॉ. मधु चौधरी, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचिन अधिकारी मुरारी लाल एवं नीरज चांदला, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी दोर्जे ठाकुर, एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा, एसडीएम डॉ. ओपी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री का पुतला : गढ़शंकर तहसील कोर्ट परिसर के सामने डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट इकाई गढ़शंकर ने फूंका

गढ़शंकर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की राज्य कमेटी की बैठक के निर्णय के मुताबिक  शिक्षकों की विभागीय मांगों से संबंधित समस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने के...
article-image
पंजाब

मां की हो चुकी थी हत्या – विदेश से बेटा करता रहा फोन…. घर से 35 तोले सोना, 5000 यूरो व 2.5 लाख गायब

फगवाड़ा :  गांव हरदासपुर में महिला सरपंच की सास का संदिग्ध हालात में घर से शव बरामद हुआ है। मृतक महिला के सरपंच पति बेटे ने लूट के बाद मां की हत्या का आरोप...
article-image
पंजाब

जेल में बैठे एक व्यक्ति ने दी वकील की हत्या की सुपारी : 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 7 सितंबर: थाना गढ़शंकर के गांव डघाम निवासी हरमनदीप सिंह पुत्र बख्शीस सिंह द्वारा दिए गए बयान पर कार्रवाई करते हुए गढ़शंकर पुलिस ने उसी गांव के पिता-पुत्र परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 30 अक्टूबर को सरकार द्वारा इंतकाल अदालतें लगेगी : प्रदेश में करीब 25000 इंतकाल के मामले लटके हुए

शिमला: हिमाचल प्रदेश में जमीन खरीदने के बाद इंतकाल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, प्रदेश सरकार सालों से लटके इंतकाल के केसों के लिए निपटारे के लिए 30...
Translate »
error: Content is protected !!