मुख्यमंत्री से मिले होशियारपुर के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर सहित आप के अन्य पार्षदों : नगर निगम के आगामी उप चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी आम आदमी पार्टी: ब्रम शंकर जिंपा

by
 चुनाव पर चर्चा के दौरान पार्षदों ने मुख्य मंत्री को तीनों सीटें पार्टी की झोली में डालने का दिलाया भरोसा
होशियारपुर, 13 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा के नेतृत्व में आज नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व आम आदमी पार्टी के अन्य पार्षदों ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान से भेंट की। इस दौरान सभी पार्षदों ने आगामी नगर निगम होशियारपुर में तीन वार्डों 6,7 व 27 में होने वाले उपचुनावों को लेकर मुख्य मंत्री से चर्चा की व भरोसा दिलाया कि उक्त तीनों वार्डों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बड़ी जीत हासिल कर पार्टी की झोली में डालेंगे।
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान ने इस दौरान विश्वास दिलाया कि नगर निगम होशियारपुर के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने सभी पार्षदों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्डों के लोगों की हर समस्या को पहल के आधार पर हल करें और यकीनी बनाएं कि किसी भी वार्ड में लोगों को कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य राजनीति से ऊपर उठकर सभी वार्डों का विकास करवाना है और इसी नीति पर होशियारपुर के सभी वार्डों में विकास के कार्य बिना भेदभाव करवाए जाएं। इस मौके पर पूर्व पार्षद खरैती लाल कतना,  नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन हरमीत औलख, नगर निगम होशियारपुर के वित्त समित  के चेयरमैन बलविंदर कुमार बिंदी, सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक होशियारपुर के चेयरमैन विक्रम शर्मा बॉबी,  पार्षद प्रदीप बिट्टू, पार्षद जसपाल चेची, पार्षद विजय अग्रवाल, पूर्व पार्षद कमलजीत कम्मा, अवतार सिंह कपूर, पार्षद मुखी राम, हरभगत सिंह, पार्षद हरविंदर सिंह, बलविंदर कतना, हरपाल सिंह पाला, पार्षद जसवन्त राय काला, पार्षद जतिंदर कौर पिंकी, पार्षद चंद्रावती, पार्षद बलविंदर कौर, पार्षद मनजीत कौर, पार्षद दृपन सैनी, पार्षद मुकेश कुमार मल्ल, पार्षद मोहित कुमार सैनी, पार्षद अमरीक चौहान, चंदन लक्की, सुखवीर सिंह, नरिंदरपाल व धीरज शर्मा भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की नम्बरदार परमजीत पम्मा ने समस्त देशवासियों को दी बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : गढ़शंकर के नम्बरदार परमजीत पम्मा ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर...
article-image
पंजाब

शहीद सरवन दास के परिवार ने सरकारी प्राइमरी स्कूल को एलईडी भेंट की

गढ़शंकर : शहीद सरवन दास कितना के परिवार द्वारा श्री अमरजीत सिंह कितना व स्वर्गीय गुरदास के पुत्र प्रेम पाल के प्रयासों से सरकारी प्राइमरी स्कूल कितना को एक स्मार्ट एलईडी भेंट की गई।...
article-image
पंजाब

सांसद रवनीत बिट्टू व हरदीप पूरी पर हो कानूनी कार्यवाही- पूर्व विधायक राठां

गढ़शंकर – अकाली दल बसपा गठबंधन के बाद बसपा के लिए आनंदपुर साहिब व चमकौर साहिब विधानसभा सीट छोड़ने पर कांग्रेस पार्टी के लुधियाना से सांसद रवनीत बिट्टू द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबलों में ब्लॉक के बिभिन्न स्कूलों ने टीचर्स ने लिया हिस्सा

गढ़शंकर :   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में प्रिंसिपल किरपाल सिंह ब्लॉक नोडल ऑफिसर गढ़शंकर-2 की अगुआई में टीचर फेस्ट के 10 सब-सब्जेक्ट्स में मुकाबला करवाया गया। जिसमें ब्लॉक के बिभिन्न टीचर्स...
Translate »
error: Content is protected !!