मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया बीड़ का दौरा : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैराग्लाइडिंग के नव निर्मित भवन, लैंडिंग साइट और यहाँ निर्मित पार्किंग तथा वन विभाग द्वारा निर्मित फारेस्ट हट्स का किया निरीक्षण

by

बैजनाथ, 2 जुलाई : मुख्य सचिव, प्रबोध सक्सेना ने रविवार को बीड़ का दौरा किया और अधिकारियों से इस क्षेत्र में साहसी खेलों और पर्यटन गतिविधियों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बीड़ स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैराग्लाइडिंग के नव निर्मित भवन, लैंडिंग साइट और यहाँ निर्मित पार्किंग तथा वन विभाग द्वारा निर्मित फारेस्ट हट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर डेगी डिवीज़न आफिस तिब्बतियन सेटलमेंट संस्थान बीड़ का भी दौरा किया। संस्थान के अधिकारियों ने मुख्य सचिव का तिब्बती परंपरा से स्वागत किया ।
मुख्य सचिव ने बीड़ बिलिंग क्षेत्र में पर्यटन एवं साहसिक खेल गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैराग्लाइडिंग की स्थापना से पैराग्लाइडर पायलटों के प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र में पर्यटन को नए पंख लगेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विजन के अनुरूप कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप विकसित करने को निर्णायक कदम उठाए गए हैं। उनके विजन को साकार करने में यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने विशेषकर जिले को साहसिक पर्यटन का हब बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग गतिविधियां साहसिक पर्यटन की महत्वपूर्ण घटक हैं। इसके दृष्टिगत बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट के विकास और वहां सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा जिले के चहुंमुखी विकास पर जोर दे रही है। जिले में जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्राथमिकता है कि सरकार के सभी फ्लैगशिप कार्यक्रमों का जिले में समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कांगड़ा जिले का विकास एक मिसाल बने।
मुख्य सचिव ने बैजनाथ के ऐतिहासिक शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव, कृषि एवं पशुपालन किशोरी लाल ने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना एवं उनकी धर्मपत्नी का बैजनाथ पहुंचने पर टोपी और शॉल पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान, एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर, डीएफओ नितिन पाटिल, परियोजना अधिकारी नगर नियोजन अमन सिपहिया, बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा रविंदर बिट्टू, बीड पंचायत के प्रधान सुरेश ठाकुर, नगर पंचायत की अध्यक्ष कांता देवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल ने 145 पदों को सृजित कर भरने का लिया निर्णय : नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में 3 पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में 6 पद

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 10 मार्च, 2025 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 8वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एम्स चारदीवारी निर्माण से प्रभावित लोगों के लिए होगा परिधीय सड़क का निर्माण – पंकज राय

बिलासपुर 29 जनवरी:- निर्माणाधीन एम्स बिलासपुर की चारदीवारी के निर्माण से राजपुरा तथा नोआ गांव के लोगों के रास्ते प्रभावित होने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गई शिकायत के बारे में उपायुक्त पंकज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का होगा निर्माण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के प्लानिंग और स्पेशल एरिया के पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का निर्माण होगा।  सरकार ने हिमाचल में वैली व्यू को बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉन्ट्रैक्ट भर्ती पर रोक से भर्तियां अटकी, कब आयेंगे नए आदेश – पांच लाख नौकरी की गारंटी देने वाले अब साफ़-साफ़ मुकर कर रहे : जयराम ठाकुर 

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट भर्तियों पर रोक लगाने से न सिर्फ भविष्य में भर्तियां निकलने का रास्ता बंद हो...
Translate »
error: Content is protected !!