मुख्यमंत्री करेंगे सुलह विधानसभा क्षेत्र का दौरा, विकास कार्यों को करेंगे लोकार्पित कई विकास कार्यों की रखेंगे नींव : अक्षैणा निरीक्षण कुटीर में बैठक का आयोजन

by
एएम नाथ।  सुलह, 19 जनवरी।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 22 जनवरी 2026 को सुलह विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास कार्यों को लोकार्पित करेंगे और कई विकास कार्यों की नींव भी रखेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सुलह दशहरा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को सफल बनाने के लिए प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन जल शक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर अक्षैणा में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों की सौगात प्रदान करेंगे। साथ ही जन प्रतिनिधियों और स्कूली छात्रों को चिट्टे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की आवश्यक तैयारी को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मुख्यमत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभाग आपसी सामंजस्य से कार्य करें।
उन्होंने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भी मुख्यमंत्री की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में लोग मौजूद रहने की अपील भी की।
बैठक के उपरांत संजय चौहान ने मुख्यमंत्री की होने वाली प्रस्तावित जनसभा के स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान उनके साथ एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती और एसडीएम धीरा सलीम आज़म और विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजदू रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

200 पदों को भरा जाएगा : 29 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा

चम्बा(एएम नाथ )  :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में होने वाले इस परिसर साक्षात्कार के दौरान टेक्नोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड गुड़गांव...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

200 फीट गहरी खाई में गिरी बस : ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत, 25 घायल

रोहित जसवाल।  कुल्लू :  आनी में आज सुबह एक प्राइवेट बस 200 फीट खाई में गिर गई। उक्त दुर्घटना में बस ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 परीक्षा केंद्रों में 3173 विद्यार्थी देंगे एचपी अलाइड सर्विस : रविवार को सुबह 11 से 2 बजे तक सिंगल सैशन में होगी परीक्षा

रोहित भदसाली। ऊना, 7 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाएं परीक्षा 2023 को सुचारु और समन्वित तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उपायुक्त ऊना जनित लाल ने शनिवार को जिला अधिकारियों के साथ बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वोटों का डाका डालकर सीएम ने जितवाय चुनाव और वोट चोरी यात्रा निकाल रहे : जयराम ठाकुर

जो सूचना आरटीआई से मिल सकती है वह विधान सभा से क्यों नहीं मिल रही चुनाव में हुई धांधली उजागर होने से बचाने के लिए नहीं दिया जा रहा आंकड़ा विधान सभा उप चुनाव...
Translate »
error: Content is protected !!