मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम : 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे

by
ऊना, 26 जनवरी – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु 27 व 28 जनवरी को जिला ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जनवरी को दोपहर 12.25 पर मिनी सचिवालय भवन गगरेट व विधानसभा क्षेत्र के अन्य विकासात्मक कार्यों की आधारशिला रखेंगे। उसके उपरांत 12.55 पर भंजाल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। तदपश्चात सायं 3.10 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। उसके उपरांत सायं 4.10 पर मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 28 जनवरी को दोहपर 12 बजे अमरूत 2.0 के तहत अंब शहर के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरांत 12.30 बजे आईटीआई भवन नैहरियां का लोकार्पण करेंगे। तदपश्चात मुख्यमंत्री 1.40 पर ज्वार से नारी वाया विल्लां द थप्पल कगोह सम्पर्क मार्ग की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे लडोली(पंजोआ) में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पोस्टल बैलट में 76 सीटों पर कांग्रेस की थी बढ़त : हरियाणा में हार के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी

चंडीगढ़ :  हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बुरी तरह हारने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा...
हिमाचल प्रदेश

घाना से आए 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर पंडोगा में लगाए गए, डीसी ने कहा शुक्रिया

ऊना – अफ्रीकी देश घाना से 10 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर जिला ऊना के लिए आए हैं और इन्हें पंडोगा के नवनिर्मित मेक शिफ्ट कोविड अस्पताल में लगा दिया गया है। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी)-हिमाचल प्रदेश के सहयोग से हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) द्वारा विकसित राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि पोर्टल पर आज यहां एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने किया एनकाउंटर : पेट्रोल पंप पर कुछ लोगो ने देखा था, कल हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली

होशियारपुर : गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया का पुलिस ने होशियारपुर के भंगाला में एनकाउंटर कर दिया गया ।  कल 17 मार्च को  गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया ने मुकेरियां में एनकाउंटर के दौरान होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!