मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉक आउट …अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पूर्व सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by

बजट में बताने को जब कोई उपलब्धि नहीं तो इसी तरह की तथ्यहीन बातें करनी पड़ रही

एएम नाथ। शिमला : बजट अनुमानों पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने वॉकआउट किया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक कौन है झूठ बोलने, झूठे आरोप लगाने और सदन को गुमराह बंद करने की नारे बाजी की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 3 साल के कार्यकाल में चार बजट में मुख्यमंत्री के पास बताने के लिए कुछ नहीं है इसलिए पूर्व सरकार की उपलब्धियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सरकार को यह बात चुभती है कि प्रदेश के लोग हिम केयर की तारीफ करते हैं हमारी योजना की तारीफ करते हैं। मुख्यमंत्री जिस राह पर चल रहे हैं वह एक प्रदेश की मुखिया की राह नहीं है। वह लगातार विजिलेंस पर भाजपा के नेताओं पर फर्जी आरोप लगाने के बहाने खोजने के लिए दबाव बना रहे हैं। आरटीआई के दायरे से बाहर लाना उनकी इसी साजिश का हिस्सा है। मुख्यमंत्री सिर्फ आप और प्रत्यारोप की राजनीति में ही माहिर हैं और वही लगातार कर रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास अपने बजट में बताने को जब कोई उपलब्धि नहीं है तो इसी तरह की तथ्यहीन बातें करनी पड़ रही हैं। एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं की इलाज सरकारी अस्पताल में होगा दूसरी तरफ कहते हैं कि एक ही मेडिकल कॉलेज में 100 करोड़ का घोटाला हो गया। अगर घोटाला हो गया तो मुख्यमंत्री जांच करें जो भी जिम्मेदार लोग हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री के आरोप में कोई तथ्य नहीं है और बताने के लिए अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। इसलिए इस तरीके की औचित्यहीन बातें करके मुख्यमंत्री सदन का वक्त जाया कर रहे हैं। इस प्रकार के काले कारनामों की बड़ी फेहरिस्त हमारे पास है। लोग हमें व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार के घोटालों के बारे में बता रहे हैं। सब कुछ बहुत जल्दी सामने आने वाला है। यह सरकार अपने विधायकों आला नेताओं और प्रदेश की जनता का भरोसा खो चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उम्रकैद पिता को : शव नाले में फेंक दिया था एक साल की बेटी की हत्या कर

कुल्लू : एक साल की बेटी की हत्या कर शव सरवरी नाले में फेंकने वाले पिता को कुल्लू जिला एवं सत्र न्यायाधीश दविंदर कुमार की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई ।  उक्त फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चंबा में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगे यूनिट टेस्ट

टेस्ट में कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुरू की जाएगी विशेष रेमेडियल कक्षाएं : उपायुक्त चंबा एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की मंशा ही नहीं हैं कि धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का परिसर बने – विधायक निधि की राशि जारी होने पर ही विधायक प्राथमिकता बैठक में शामिल होगी बीजेपी : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री साफ़-साफ़ बताएँ  कि वह धर्मशाला में केंद्रीय विवि का कैंपस चाहते हैं नहीं मंडी में बीजेपी नगर निगम के पार्षद से हुई अभद्रता पर माफ़ी माँगे कांग्रेसी नेता एएम नाथ। शिमला : नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 जन्म भी आपको नहीं मिलूंगी- सुसाइड नोट में माता-पिता को लिखा : 9वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

एएम नाथ। शिमला : रामपुर में सतलुज नदी से रविवार शाम को 15 साल की लड़की का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान ब्रो के समीप के एक गांव निवासी पायल पुत्री दिउणू...
Translate »
error: Content is protected !!