मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने किया छात्र-छात्राओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ: मैदान हो या क्लासरूम, कड़ी मेहनत करें विद्यार्थी: सुनील शर्मा बिट्टू

by

हमीरपुर 23 अक्तूबर। अंडर-19 छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सोमवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक पर आरंभ हुई। इसमें जिले भर के स्कूलों के एथलीट भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ध्वजारोहण और एथलीटों के मार्चपास्ट की सलामी के बाद विधिवत रूप से इस प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि परिश्रम के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हो या फिर क्लासरूम, विद्यार्थियों को हमेशा कड़ी मेहनत करनी चाहिए। सुनील शर्मा बिट्टू ने नवोदित एथलीटों से कहा कि वे हमेशा अपने लिए ऊंचे लक्ष्य तय करें, बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करें। तभी वे जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सुनील शर्मा ने कहा कि एक सामान्य परिवार में जन्में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर ही आज प्रदेश के शीर्ष पद पर पहुंचे हैं।
इससे पहले आयोजन समिति के सचिव एवं गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रधानाचार्य विजय गौतम ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, टीम प्रभारियों, प्रशिक्षकों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जबकि, गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, एडीपीओ सुनील कपिल, ब्वायज स्कूल की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर, कांग्रेस के पदाधिकारी, नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षद, विभिन्न स्कूलों के टीम प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन, बिलासपुर में 25 गांव को बनाया जा रहा है आदर्श ग्राम

बिलासपुर 30 दिसंबर  :  जिला मुख्यालय के बचत भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला बिलासपुर के 25 गांव में किया जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ABVP मंडी यूनिवर्सिटी व जिला सुंदरनगर में किया प्रदर्शन : सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा कम करने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में

सुंदरनगर : सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा कम करने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने मंडी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

70 साल उपर के बुजुर्गों के हिम केयर से बाहर करना सरकार का अमानवीय फैसला : जयराम ठाकुर

महिलाओं, युवाओं के बाद सरकार ने बुजुर्गों के साथ भी की नाइंसाफी केंद्र सरकार का पैसा वापस कर दिया लेकिन हार्ट अटैक के पेशेंट को नहीं दिया इंजेक्शन सराज में आपदा प्रभावितों पर एफआईआर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतिशी को सीएम बनने के बाद मिलेंगी ये सुविधाएं : जानिए

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद मुख्यमंत्री कौन होने वाला है इसका खुलासा हो गया है. . इस बीच चलिए जानते हैं कि आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!