ABVP मंडी यूनिवर्सिटी व जिला सुंदरनगर में किया प्रदर्शन : सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा कम करने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में

by

सुंदरनगर : सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा कम करने के राज्य सरकार के फैसले के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने मंडी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्य शामिल हुए। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के अंतर्गत 5 जिलों में कॉलेज थे, जिनमें से 2 जिलों को हटाने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है। विद्यार्थी परिषद ने सरकार के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है। विद्यार्थी परिषद ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर चंबा, कांगड़ा, आनी और अन्य कॉलेजों को सरदार पटेल विश्वविद्यालय के अधीन नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जो उचित नहीं है।
इसके इलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सुंदरनगर के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा कम करने का विरोध किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि एसपीयू का दायरा कम करना वर्तमान सरकार की शिक्षा के प्रति नकारात्मक सोच को दर्शाता है और विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस दौरान जिला संयोजक साक्षी ने कहा कि राज्य सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के कारण एसपीयू को बंद करने की साजिश कर रही है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदर्शन के दौरान सर्वज्ञ गौतम ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश में दूसरा विश्वविद्यालय खोलने के लिए लंबा आंदोलन चलाया ताकि छात्रों को अपना काम करवाने के लिए शिमला न जाना पड़े और उनका परीक्षा परिणाम समय पर घोषित हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

एएम नाथ। धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से आत्मविश्वासी युवाओं की टकसाल बनेंगे राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 मई. हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच अब धरातल पर साकार रूप ले रही है। उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चैतन्य शर्मा के MLA बनने के बाद गगरेट में जिला परिषद सीट खाली : वोटर लिस्टें बनाने का शेड्यूल जारी , पंचायती राज प्रतिनिधियों (जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर) की 200 सीटें होंगे इलेक्शन,

शिमला : प्रदेश में पंचायत उप चुनाव का बिगुल बजाते हुए स्टेट इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को वोटर लिस्ट बनाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पंचायतों में 13 मार्च को वोटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने आस पास के इलाकों में तबाही मचा दी है, जिसने शिमला, किन्नौर, लाहुल-स्पीति, और कुल्लू जैसे 5 इलाकों को अपनी चपेट में लिया...
Translate »
error: Content is protected !!