मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना में करेंगे कोविड-19 पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

by
ऊना – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रविवार को ऊना में कोविड-19 की स्थिति तथा सूखे से निपटने की तैयारियों पर बुलाई गई एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि बैठक जिला परिषद हॉल में प्रातः 11 बजे शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा तथा एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार भी उपस्थित रहेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ धार्मिक संस्थानों के प्रबंधकों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर दोपहर 2 बजे हमीरपुर के लिए रवाना होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी : घरों पर पोस्टर चिपका, ऐसा न करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी गई है। कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए और घरों को खाली कर देने की धमकी दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाइट में शुरू हुए डीएलएड कोर्स के दाखिले

नादौन 19 अगस्त। गौना करौर में स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में डीएलएड के वर्ष 2024-26 बैच की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। डाइट के प्रधानाचार्य एवं समग्र शिक्षा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पीएम स्वनिधि योजना अहम : नीरज नैयर

चंबा में पीएम स्वनिधि महोत्सव आयोजित, उत्कृष्ट स्ट्रीट वेंडरों को किया सम्मानित सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे: विधायक नीरज नैयर एएम नाथ। चंबा :  नगर परिषद चंबा के अंतर्गत दीनदयाल अंत्योदय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं इंट्यूशन कार्यक्रम : DC जतिन लाल।

ऊना, 2 मई. उपायुक्त जतिन लाल।  ने शनिवार को विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल, आश्रय स्कूल में आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग इंट्यूशन प्रोग्राम’ में भाग लिया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!