शहीद हवलदार दर्शन सिंह

मुख्यमंत्री द्वारा हवलदार दर्शन सिंह की शहादत पर दुख व्यक्त: परिवार को एक करोड़ रुपए एक्स ग्रेशिया और एक करोड़ रुपए का बीमा देने का ऐलान

by

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी निभाते हुये शहीद हुए पंजाब पुलिस के हवलदार दर्शन सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया और उसके परिवार को दो करोड़ रुपए की वित्तीय मदद देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हवलदार दर्शन सिंह बरनाला में अपनी ड्यूटी निभाते हुये शहीद हुआ। उन्होंने कहा कि इस दो करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता में से एक करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा एक्स ग्रेशिया के रूप में, जबकि एक करोड़ रुपए एच. डी. एफ. सी. बैंक द्वारा बीमा के रूप में दिए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पहलकदमी राज्य में अमन और कानून की व्यवस्था बहाल रखने के लिए पंजाब के शूरवीर योद्धाओं द्वारा दिए बेमिसाल बलिदान के सम्मान के तौर पर है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती के लिए अपना जीवन कुर्बान करने वाले पुलिस मुलाजिमों के परिवारों की मदद के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि शहीद दर्शन सिंह के परिवार के लिए यह वित्तीय सहायता राज्य सरकार की सैनिकों ( हथियारबंद दस्तों, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस) और उनके परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के अंतर्गत है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार की यह विनम्र कोशिश जहाँ एक तरफ़ पीडित परिवार की मदद यकीनी बनाऐगी, वहीं उनका भविष्य भी सुरक्षित करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में काग्रेस के गुटों की साख दांव पर, काग्रेस के प्रत्याशियों व काग्रेस के विभिन्न गुटो दुारा समर्थित प्रत्याशियों की ही शहर में चर्चा

बार्ड नंबर तीन सबसे हाट तो बार्ड नंबर गयारह पर सबकी नजर भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: गढ़शंकर नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनावी मैदान में पार्टीयों के पदाधिकारियों ने भी पार्टी की टिकटों को दरकिनार करते...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा की दाखिला परीक्षा 29 को: प्रिंसिपल रंजू दुग्गल

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र होशियारपुर, 05 अप्रैल: जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब होगा नशा मुक्त, गैंगस्टर कल्चर भी होगा खत्म : डीजीपी ने मीटिंग में एससपीज को दिए कड़े निर्देश

डी.जी.पी. पंजाब ने सभी जिला पुलि प्रमुख के साथ की विशेष बैठक चंडीगढ़: 26 जुलाई :डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने यहां पंजाब पुलिस हैड क्वार्टर में सभी सीपीज/एसएसपीज के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!